फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: जयपुर में मैच के शुरू से ही रहेगा ओस का प्रभाव, पहले टी-20 में दोनों टीमों को होगा फायदा

Mon, 15 Nov 2021 07:08 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में आठ साल बाद पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा। इसके लिए पूरी तैयारी हो चुकी है। जयपुर में ठंड का आगमन भी हो चुका है।
विज्ञापन
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी-20 इस स्टेडियम में होगा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी-20 विश्व कप समाप्त होने के बाद अब भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। सीरीज का पहला मैच जयपुर में खेला जाएगा। इसके लिए पूरी तैयारी हो चुकी है। हालांकि, पहले मैच में किसी भी टीम को टॉस का फायदा नहीं होगा। इसकी पुष्टि वहां के ग्राउंडस्टाफ ने की है। उनका कहना है कि टी-20 विश्व कप में जिस प्रकार टीमों को टॉस का फायदा हुआ था, वैसा यहां नहीं होगा। दोनों टीमों के लिए यह पिच समान रहेगी।
विज्ञापन


आठ साल में पहला अंतरराष्ट्रीय मैच
जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में आठ साल बाद पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा। इसके लिए पूरी तैयारी हो चुकी है। जयपुर में ठंड का आगमन भी हो चुका है। हालांकि, राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारी और ग्राउंडस्टाफ का कहना है कि पिछले दो दिन में ओस सात बजे के आसपास गिरने लगा है। ऐसे में दोनों ही टीमों को इससे समान रूप से फायदा पहुंचेगा।

मैच से पहले स्प्रे का इस्तेमाल किया जाएगा
अधिकारी ने न्यूज एजेंसी से कहा- जयपुर में पहली पारी से ही ओस गिरना शुरू हो जाएगा। इससे टॉस से मिलने वाला फायदा न के बराबर होगा। पिछले दो दिनों से ऐसा ही हो रहा है। यह एक टी-20 मैच है, तो हम इस पिच पर बहुत से रनों की अपेक्षा कर सकते हैं। मैच से पहले हम ओस को हटाने वाले स्प्रे का भी इस्तेमाल करेंगे, लेकिन इसका ज्यादा फायदा मिलता नहीं है।
विज्ञापन


2013 में जयपुर में पिछला मैच खेला गया था
जयपुर में पिछला मैच 2013 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे खेला गया था। तब भारत ने ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए 359 के लक्ष्य को 43.3 ओवर में हासिल कर लिया था। इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने शतकीय पारी खेली थी। आठ साल तक इस मैदान को मैच से दूर रखा गया, क्योंकि राजस्थान क्रिकेट में प्रशासनिक कमी थी। इस मैच के बाद जयपुर का मैदान फरवरी में एक वनडे की मेजबानी भी करेगा।

जयपुर में दर्शक पूरी क्षमता से स्टेडियम पहुंचेंगे
जयपुर में दर्शकों पर कोई रोक नहीं लगाई गई है और पूरी क्षमता में लोग स्टेडियम में आकर मैच देख सकेंगे। सवाई मान सिंह स्टेडियम में 25000 लोगों के बैठने की क्षमता है। टिकट ऑनलाइन होने के तीन घंटे के अंदर आठ हजार टिकट बिक गए थे। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव महेंद्र वर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के भारत में लौटने से लोगों के बीच खुशी का माहौल है। 

भारत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी होगी
इस सीरीज के साथ ही भारत में क्रिकेट की वापसी होगी, जो कि पिछले आठ महीने से बंद है। मई में आईपीएल के सस्पेंड होने के बाद से भारत में क्रिकेट नहीं खेला गया है। इस वजह से इस साल भारत में होने वाला विश्व कप यूएई शिफ्ट कर दिया गया था। भारत-न्यूजीलैंड सीरीज के आयोजनकर्ताओं ने दर्शकों को कम से कम वैक्सीन का एक डोज लगवाकर ही आने की इजाजत दी है। इसके साथ ही उनके पास नेगेटिव आरटी-पीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट भी होनी चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें