भारत ने आज दिखाया कि वे इंग्लैंड से इतने बेहतर क्यों हैं- वॉन
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा, 'क्रिकेट का अद्भुत खेल। भारत ने आज दिखाया कि वे इंग्लैंड से इतने बेहतर क्यों हैं। जीत के लिए उनका विश्वास अपार था।'
भारत को 2-0 से आगे होना चाहिए- वॉर्न
वॉर्न ने ट्विटर पर लिखा, 'लॉर्ड्स में गजब का टेस्ट मैच। शानदार पिच, शानदार क्रिकेट और भारत द्वारा दिखाया गया शानदार चरित्र। याद रखें कि वे टॉस हार गए, पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे गए, पहली पारी की बढ़त हासिल नहीं कर सके और पंत के जल्दी आउट होने के बाद सबने इंग्लैंड की जीत के बारे में सोचा था। भारत ने कड़ा संघर्ष किया और जीत का हकदार था। भारत को 2-0 से आगे होना चाहिए।'