फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: क्या भारत-इंग्लैंड हेडिंग्ले टेस्ट में आज बारिश डालेगी खलल, जानें मैच के पहले दिन कैसा रहेगा मौसम

Wed, 25 Aug 2021 11:32 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स

सार

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच लीड्स के हेडिंग्ले में आज से शुरू हो रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया का इरादा इंग्लैंड को हराकर 2-0 की बढ़त लेने का होगा। वहीं इंग्लिश टीम को टेस्ट सीरीज में अपनी पहली जीत का इंतजार है। 
विज्ञापन
लीड्स का मौसम: हेडिंग्ले क्रिकेट मैदान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला आज से लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा। लॉर्ड्स टेस्ट जीतकर टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं और ऐसे में विराट की टीम तीसरा मुकाबला जीत सीरीज में 2-0 की बढ़त लेना चाहेगी। वहीं इंग्लैंड की टीम इस सीरीज में पहली जीत दर्ज करने के लिए तरस रही है। हेडिंग्ले टेस्ट मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमों की एक ही इच्छा होगी कि बारिश इस मुकाबले में बाधा न पहुंचाए। आइए आपको बताते हैं कि भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन हेडिंग्ले का मौसम कैसा रहेगा। 

विज्ञापन

इंग्लैंड के मौसम को लेकर अक्सर एक कहावत है कि वहां का मौसम और बीवी का मिजाज कब बदल जाए इसका कोई भरोसा नहीं। बारिश और इंग्लैंड की गर्मी साथ-साथ चलती है। इस सीरीज में अब तक खेले गए दोनों मुकाबलों में बारिश ने बाधा पहुंचाई है। पहले टेस्ट मैच के आखिरी दिन का खेल खराब मौसम और बारिश के चलते नहीं हो सकता था। वहीं लॉर्ड्स टेस्ट में खराब मौसम के चलते टॉस में देरी हुई थी। भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले में पहला टेस्ट मैच शुरू हो आइए ऐसे में वहां के पहले दिन के मौसम की भविष्यवाणी पर नजर डालते हैं।  

एक्यूवेदर के मुताबिक, भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन आसमान पर बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश होने के आसार कम हैं। हेंडिंग्ले में सुबह का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने के अलावा 73 फीसदी आर्द्रता रहेगी और बारिश नहीं होगी। वहीं दोपहर बाद आसमान साफ रहेगा जबकि तापमान में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी लेकिन आद्रता 65 प्रतिशत रहने का अनुमान है। इस दौरान महज तीन फीसदी बारिश की उम्मीद है जो कि न के बराबर है। 
विज्ञापन

शाम के समय तापमान में चार डिग्री की गिरावट होगी और इसके 16 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। इस दौरा आर्द्रता में वृद्धि होगी जिसके 75 फीसदी होने का अनुमान है। खास बात यह है कि वहां सूरज डूबने पर बारिश नहीं होती है। एक्यूवेदर की भविष्यवाणी की बात करें तो भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए टॉस निर्धारित समय पर होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें