फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS Weather: भारत की सीरीज जीत में बारिश बन सकती है बाधा, जानें दूसरे वनडे के दौरान कैसा रहेगा मौसम?

Sat, 23 Sep 2023 06:08 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore Weather Forecast, IND vs AUS 2nd ODI 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे के दौरान भी बारिश आई थी, लेकिन मैच के नतीजे पर इसका कोई खास फर्क नहीं पड़ा था। दूसरे वनडे में भी बारिश की वजह से मैच रुक सकता है।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाना है। तीन मैच की सीरीज में भारत 1-0 से आगे है और यह मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगा। हालांकि, टीम इंडिया की सीरीज जीत में बारिश खलल डाल सकती है। इंदौर में 24 सितंबर (रविवार) के दिन बारिश होने के आसार हैं। इस सीरीज का पहला मैच मोहाली में खेला गया था और बारिश की वजह से यह मैच भी रोकना पड़ा था, लेकिन बारिश जल्द ही रुक गई थी और मैच के नतीजे में इसका ज्यादा असर नहीं हुआ था। 
विज्ञापन


इंदौर में भी रविवार को मैच के दौरान बारिश हो सकती है। हालांकि, बहुत ज्यादा बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में मैच का नतीजा आना तय है, लेकिन बारिश की वजह से नतीजा प्रभावित हो सकता है। मोहाली में भी बारिश की वजह से तेज गेंदबाजों को फायदा हुआ था। इंदौर में भी ऐसा हो सकता है। इंदौर में रविवार के दिन बारिश की संभावना 20 फीसदी है, जो कि ज्यादा चिंताजनक नहीं है। हालांकि, हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है और आद्रता 80 फीसदी रहने का अनुमान है। ऐसे में खिलाड़ियों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ सकती है। 

मैच की शुरुआत दोपहर 1.30 बजे होगी। इससे पहले 12 बजे बारिश का अनुमान 23 फीसदी है, जबकि दोपहर तीन से शाम छह बजे के बीच बारिश की संभावना 24 फीसदी है। इसके बाद रात नौ बजे यह कम होकर 19 फीसदी हो जाती है। ऐसे में बारिश की वजह से मैच में ज्यादा प्रभाव नहीं होगा। हालांकि, आसमान में बादल रह सकते हैं और तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। इंदौर की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल होती है और इस मैच में भी बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन


तीन मैच की सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है और इंदौर में जीत हासिल करने पर सीरीज अपने नाम कर लेगी। पहले मैच में भारत ने आठ गेंद रहते ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया था। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 50 ओवर में 276 रन बनाए थे। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 48.4 ओवर में पांच विकेट खोकर 281 रन बना लिए थे और मैच अपने नाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें