टीम इंडिया ने शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वन-डे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। मगर भारतीय टीम को तीसरे व आखिरी वन-डे में हार का सामना करना पड़ा। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में श्रीलंका ने अविष्का फर्नांडो (76) और भानुका राजपक्षा (65) की शानदार अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत को तीन विकेट से हरा दिया।
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 43.1 ओवर में 225 रन बनाए। 23 ओवर के बाद जब भारत का स्कोर 123/3 था, तभी बारिश आ गई, जिसके चलते मैच को 47-47 ओवर का कर दिया गया।
श्रीलंका को इस तरह से डकवर्थ लुईस पद्धति से 227 रन का लक्ष्य मिला, जिसे मेजबान टीम ने 48 गेंदें शेष रहते आसानी से हासिल कर लिया। भारत की तरफ से युवा गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। राहुल चाहर ने 54 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट झटके। वहीं, चेतन सकारिया ने 2 जबकि गौतम और हार्दिक पांड्या ने 1-1 विकेट लिए।
युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (49), संजू सैमसन (46)और सूर्यकुमार यादव (40) अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने में नाकाम रहे जिससे पांच नए खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरी भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शुक्रवार को यहां 43.3 ओवर में 225 रन पर आउट हो गई।शॉ ने सैमसन के साथ दूसरे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी की थी।
शृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुके भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन जब उसने 23 ओवर के बाद तीन विकेट पर 123 रन बनाए थे तभी बारिश आ गई जिसके कारण मैच को 47-47 ओवर का कर दिया गया।
श्रीलंका को इस तरह से डकवर्थ लुईस पद्धति से 227 रन का लक्ष्य मिला। बारिश के बाद खेल शुरू होने पर भारत ने 38 रन के अंदर पांच विकेट गंवा दिए। वह नवदीप सैनी (15) और राहुल चाहर (13) के बीच नौवें विकेट के लिए 29 रन की साझेदारी से 200 रन के पार पहुंच पाया। श्रीलंका की तरफ से लेग स्पिनर अकिला धनंजय और और बायें हाथ के स्पिनर प्रवीण जयविक्रमा ने तीन- तीन विकेट लिए।
पांच खिलाड़ियों का पदार्पण
भारत ने इस मैच में अपने पांच खिलाड़ियों को बल्लेबाज नितीश राणा, लेग स्पिनर राहुल चाहर, तेज गेंदबाज चेतन सकारिया, ऑफ स्पिनर कृष्णप्पा गौतम और विकेटकीपर संजू सैमसन को वनडे पदार्पण का मौका दिया।
भारतीय क्रिकेट इतिहास में यह दूसरा मौका था जब इतने खिलाड़ी अपना पहला मैच खेलने उतरे। इससे पहले दिसंबर 1980 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्त्रिस्केट मैदान में दिया था जब स्पिनर दिलीप जोशी, कीर्ति आजाद, रोजर बिन्नी, संदीप पाटिल और तिरूमलई श्रीनिवासन ने अपना पहला एक दिवसीय मैच खेला था।