फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: श्रीलंका दौरे पर नहीं मिली गायकवाड़ को जगह तो पूर्व चयनकर्ता ने बीसीसीआई पर कसा तंज, जानें क्या कहा

Fri, 19 Jul 2024 10:50 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस सीरीज के लिए भारत की टी20 टीम का कप्तान सूर्यकुमार यादव को बनाया गया है जबकि शुभमन गिल को उप-कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया है। हालांकि, जिम्बाब्वे दौरे पर दमदार प्रदर्शन करने वाले ऋतुराज गायकवाड़ को टीम में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
रिंकू सिंह-ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम बहुत जल्द श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए रवाना होगी। गुरुवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस दौरे के लिए भारत के 15 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा की। इसमें ऋतुराज गायकवाड़ को मौका नहीं मिला। बोर्ड के इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया। अब पूर्व मुख्य चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने भारतीय टीम मैनेजमेंट पर तंज कसा है।
विज्ञापन

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 27 जुलाई से शुरू होगी। इस सीरीज के लिए भारत की टी20 टीम का कप्तान सूर्यकुमार यादव को बनाया गया है जबकि शुभमन गिल को उप-कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया है। हालांकि, जिम्बाब्वे दौरे पर दमदार प्रदर्शन करने वाले ऋतुराज गायकवाड़ को टीम में शामिल नहीं किया गया है। इस पर अब पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने बीसीसीआई की क्लास ली है। 
 

पूर्व मुख्य चयनकर्ता ने शुभमन गिल का जिक्र करते हुए कहा कि हर खिलाड़ी की किस्मत गिल की तरह नहीं होती। श्रीकांत ने कहा, "ऋतुराज गायकवाड़ टी20 के लिए ऑटोमेटिक च्वॉइस हैं। ऋतुराज को अधिक रन बनाने चाहिए और चयनकर्ताओं को उन्हें देखना चाहिए क्योंकि हर किसी की किस्मत शुभमन गिल की तरह अच्छी नहीं होती।"
विज्ञापन

दरअसल, जिम्बाब्वे के खिलाफ हाल ही में खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज में ऋतुराज गायकवाड़ ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने चार मैचों की तीन पारियों में 158.33 के स्ट्राइक रेट से कुल 133 रन बनाए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे इस बल्लेबाज का उच्चतम स्कोर 77* रन का रहा। वहीं, गिल ने पांच मैचों की पांच पारियों में 125.92 के स्ट्राइक रेट से 170 रन बनाए। उनका उच्चतम स्कोर 66 रन रहा। माना जा रहा है कि अगर गिल को आखिरी टी20 मैच में मौका मिलता तो वह इस सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बन सकते थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें