फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: 24 रन पर दक्षिण अफ्रीका ने गंवा दिए थे तीन विकेट, फिर भी कैसे हार गया भारत, 10 पॉइंट्स में जानें

Mon, 31 Oct 2022 08:06 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ

सार

134 रन का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 24 रन के स्कोर पर तीन अहम विकेट गंवा दिए थे। इसके बावजूद अफ्रीकी टीम ने मैच जीत लिया। यहां हम बता रहे हैं कि बेहतर स्थिति में पहुंचने के बावजूद भारतीय टीम कैसे हार गई। 
 
विज्ञापन
1 of 11
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : अमर उजाला
टी20 विश्व कप में भारतीय टीम का तीसरा मैच दक्षिण अफ्रीका के साथ था। पर्थ की मुश्किल पिच पर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 133 रन बनाए थे। सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 68 रन का योगदान दिया था। दक्षिण अफ्रीका के लिए इस स्कोर का पीछा करना मुश्किल नहीं था, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत की और 24 रन के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका के तीन अहम बल्लेबाजों को आउट कर दिया। इसके बाद भारत की जीत तय नजर आने लगे। 

134 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 10 ओवर में तीन विकेट पर 40 रन बनाए थे। आखिरी 10 ओवर में दक्षिण अफ्रीका को मैच जीतने के लिए 94 रन की जरूरत थी, जबकि उनके तीन अहम बल्लेबाज आउट हो चुके थे। इस स्थिति में भारत की जीत तय नजर आ रही थी, लेकिन इसके बावजूद भारतीय टीम हार गई। यहां 10 प्वाइंट में समझिए कि जीती बाजी टीम इंडिया के हाथ से कैसे निकल गई। 

IND vs SA Analysis: 133 के स्कोर पर भी खूब लड़े गेंदबाज, विराट-रोहित की गलती पड़ी भारी, जीती बाजी हार गया भारत

विज्ञापन

1. हार्दिक ने 11वें ओवर में 16 रन दिए 

2 of 11
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
11वें ओवर में हार्दिक गेंदबाजी के लिए आए। इससे पहले उन्होंने दो ओवर में 10 रन दिए थे, लेकिन 11वें ओवर में उन्होंने 16 रन लुटा दिए। दक्षिण अफ्रीका को इस ओवर में तीन चौके मिले और टीम का स्कोर तीन विकेट पर 56 रन हो गया। इस ओवर से पहले दक्षिण अफ्रीका ने 60 गेंदों में कुल तीन चौके और एक छक्का लगाया था, लेकिन हार्दिक ने छह गेंदों में तीन चौके दे दिए और दक्षिण अफ्रीका की टीम लय में आ गई।
विज्ञापन

2. विराट ने छोड़ा मार्करम का कैच

3 of 11
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
12वें ओवर में अश्विन ने शुरुआती चार गेंदों में सात रन दिए और पांचवीं गेंद पर एडेन मार्करम ने बड़ा शॉट लगाया। गेंद और बल्ले का संपर्क सही नहीं था। गेंद सीधे मिडविकेट पर खड़े कोहली के पास पहुंची। वह दुनिया के सबसे बेहतरीन फील्डर में शामिल हैं, लेकिन उन्होंने आसान कैच टपका दिया। इस समय मार्करम 35 रन बनाकर खेल रहे थे। कोहली के कैच छोड़ने से दक्षिण अफ्रीका और मार्करम का मनोबल बढ़ा। वहीं, भारतीय खिलाड़ियों का मनोबल गिर गया।  

IND vs SA T20: सूर्यकुमार के आउट होते ही द. अफ्रीकी गेंदबाज ने ली राहत की सांस, Photos में देखें मैच का रोमांच

3. रोहित ने रन आउट का मौका गंवाया

4 of 11
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
13वें ओवर में मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी की और चार गेंदों में सिर्फ दो रन दिए। अफ्रीकी बल्लेबाज फिर से दबाव में आ गए और गलत रन भाग गए। गेंद रोहित के हाथ में थी और मार्करम क्रीज से काफी दूर थे। रोहित पहले गेंद लेकर विकेट की तरफ भागे फिर थ्रो कर दिया। गेंद स्टंप पर नहीं लगी और मार्करम को दूसरा जीवनदान मिल गया। इस समय वह 32 गेंदों में 36 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद उन्होंने मैच पलट दिया।
विज्ञापन

4. अश्विन ने 14वें ओवर में 17 रन दिए

5 of 11
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया
अश्विन ने दक्षिण अफ्रीका की पारी का 14वां ओवर किया और इस ओवर की पहली गेंद पर डेविड मिलर ने छक्का लगाया। इसके बाद आखिरी गेंद पर मार्करम ने छक्का जड़ दिया। इस ओवर में कुल 17 रन आए और दक्षिण अफ्रीका की टीम मैच में वापस आ गई। 

PAK vs NED VIDEO: 142 की रफ्तार से नीदरलैंड के इस बैटर को लगी पाक के हारिस रऊफ की बाउंसर, बुरी तरह हुआ घायल
विज्ञापन

5. हार्दिक-कोहली के बीच गलतफहमी

6 of 11
एडेन मार्करम - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका की पारी के 15वें ओवर में एडेन मार्करम को तीसरा जीवनदान मिला। अर्शदीप की गेंद पर उन्होंने ऑन साइड पर शॉट खेला। गेंद काफी देर तक हवा में थी, लेकिन हार्दिक और कोहली यह तय नहीं कर पाए कि कैच कौन लेगा। गेंद दोनों के बीच गिरी और मार्करम को दो रन मिल गए। इसके साथ ही उनका अर्धशतक पूरा हो गया।
विज्ञापन

6. मिलर-मार्करम के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

7 of 11
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
डेविड मिलर और एडेन मार्करम ने 60 गेंदों में 76 रन की साझेदारी कर भारत से मैच छीन लिया। ये दोनों दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 24/3 से 100/4 तक ले गए। मिलर ने 46 गेंद पर 59 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, मार्करम ने 41 गेंद पर 52 रन बनाए।

T20 World Cup: रोहित शर्मा ने दिलशान का रिकॉर्ड तोड़ा, कोहली टी20 वर्ल्ड कप में 1000 रन बनाने वाले पहले भारतीय

7. मार्करम की शानदार बल्लेबाजी

8 of 11
अर्धशतकीय पारी के दौरान एडेन मार्करम - फोटो : सोशल मीडिया
एडेन मार्करम ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की और अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया। उन्हें इस मैच में तीन जीवनदान मिले और इसका फायदा उठाकर उन्होंने मैच पलट दिया। जब उन्हें पहला जीवनदान मिला था, तब वह 31 गेंदों में 35 रन बनाकर खेल रहे थे। अगली 10 गेंदों में उन्होंने 17 रन बनाकर मैच में दक्षिण अफ्रीका को वापस ला दिया।

8. अर्शदीप ने 15वें ओवर में 10 रन लुटाए

9 of 11
अर्शदीप सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अर्शदीप ने दक्षिण अफ्रीका की पारी का 15वां ओवर किया। इससे पहले उन्होंने अपने दो ओवर में आठ रन देकर दो विकेट लिए थे। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि अर्शदीप मिलर और मार्करम की साझेदारी को तोड़ेंगे, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए और उन्होंने 10 रन लुटा दिए। रोहित का दावं फ्लॉप रहा और अब दक्षिण अफ्रीका की टीम जीत के तरफ बढ़ गई। 

PAK vs NED T20: टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की पहली जीत, नीदरलैंड को छह विकेट से हराया, बाबर आजम फेल

9. अश्विन का आखिरी ओवर

10 of 11
रविचंद्रन अश्विन और डेविड मिलर - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका को आखिरी तीन ओवर में जीत के लिए 25 रन की जरूरत थी और एडेन मार्करम आउट हो चुके थे। मिलर एकमात्र सेट बल्लेबाज थे, लेकिन बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ अश्विन का रिकॉर्ड अच्छा है। उम्मीद थी कि अश्विन के खिलाफ बड़ा शॉट खेलने के चक्कर मिलर आउट होंगे, लेकिन उन्होंने शुरुआती दो गेंदों में दो छक्के जड़ दिए। अश्विन को विकेट भी मिला, लेकिन वह स्टब्स का था। इस ओवर में कुल 13 रन बन गए और दक्षिण अफ्रीका के लिए जीत की राह आसान हो गई।
विज्ञापन

10. मिलर की नाबाद पारी 

11 of 11
डेविड मिलर - फोटो : सोशल मीडिया
डेविड मिलर ने एक बार फिर लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद पारी खेली और दक्षिण अफ्रीका को जीत दिलाकर ही वापस लौटे। उन्होंने 46 गेंदों में 59 रन बनाए। इस साल टी20 में लक्ष्य का पीछा करते हुए मिलर का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने 16 पारियों में लक्ष्य का पीछा करते हुए बल्लेबाजी की है और 14 बार नाबाद लौटे हैं। उनका औसत 280.50 का है, जबकि इस दौरान उन्होंने 154 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें