भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप का 30वां मुकाबला खेला गया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत का टूर्नामेंट में यह तीसरा मैच था। उसने अपने पहले मैच में पाकिस्तान और दूसरे मैच में नीदरलैंड को शिकस्त दी थी। हालांकि, इस मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका ने यह मैच पांच विकेट से अपने नाम किया। इस मैच के दौरान विराट ने एडेन मार्करम का आसान कैच छोड़ दिया और गेंदबाज अश्विन यह देखकर हैरान रह गए। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। जब वह आउट हुए दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज वेन पार्नेल ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
रोहित शर्मा का नहीं चला बल्ला
2 of 10
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
पर्थ की तेज पिच पर भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान रोहित शर्मा पहले विकेट के रूप में आउट हुए। वह पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर लुंगी एंगिडी का शिकार बने। उन्होंने 14 गेंद पर 15 रन बनाए। इस दौरान एक चौका और एक छक्का लगाया।
विज्ञापन
केएल राहुल फिर से फेल
3 of 10
केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
केएल राहुल लगातार तीसरे मैच में फेल हो गए। वह 14 गेंद पर नौ रन ही बना सके। इस दौरान उन्होंने एक छक्का लगाया। राहुल को लुंगी एंगिडी ने एडेन मार्कराम के हाथों स्लिप में कैच कराया। राहुल ने पाकिस्तान के खिलाफ चार और नीदरलैंड के खिलाफ नौ रन बनाए थे।
विराट कोहली पहली बार टूर्नामेंट में फेल
4 of 10
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली आखिरकार इस टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार आउट हुए। वह पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ मैच में अर्धशतक लगाने के बाद नाबाद पवेलियन लौटे थे। कोहली को लुंगी एंगिडी ने कगिसो रबाडा के हाथों कैच कराया। कोहली ने 11 गेंद पर दो चौकों की मदद से 12 रन बनाए।
विज्ञापन
सूर्यकुमार के आउट होते ही अफ्रीकी गेंदबाज ने ली राहत की सांस
5 of 10
वेन पार्नेल
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने जमकर अफ्रीकी गेंदबाजों की पिटाई की। उन्होंने 40 गेंद में 68 रन बनाए। इसी वजह से जब सूर्यकुमार यादव आउट हुए तो दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज वेन पार्नेल ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
6 of 10
अर्शदीप सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
अर्शदीप सिंह ने इस मैच में अपने पहले ही ओवर में दक्षिण अफ्रीका को दो झटके दिए। उन्होंने पहले क्विटन डी कॉक फिर राइली रूसो को आउट कर दक्षिण अफ्रीका की टीम को बैकफुट पर ढकेल दिया। शानदार फॉर्म में चल रहे रूसो को अर्शदीप ने खाता भी नहीं खोलने दिया।
विज्ञापन
7 of 10
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली ने इस मैच में एडेन मार्करम का आसान कैच छोड़ दिया। विराट अभी भी टीम के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक हैं। वह अपनी शानदार फिल्डिंग के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस मैच में उन्होंने 35 रन के स्कोर पर एडेन मार्करम को जीवनदान दिया। इसके बाद मार्करम ने शानदार अर्धशतक लगाकर दक्षिण अफ्रीका को मैच में वापस ला दिया।
8 of 10
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शर्मा ने भी इस मैच में एडेन मार्करम को जीवनदान दिया। उन्होंने रन आउट का आसान मौका गंवाया। इसी वजह से भारतीय टीम मैच में पिछड़ गई। भारत की हार में खराब फील्डिंग का योगदान सबसे ज्यादा रहा।
9 of 10
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : सोशल मीडिया
जब विराट ने मार्करम का कैच छोड़ा तो अश्विन गेंदबाजी कर रहे थे। विराट के पास गेंद जाती देख अश्विन ने मान लिया था कि उन्हें अहम विकेट मिल चुका है, लेकिन जब कोहली ने कैच छोड़ा तो अश्विन यकीन नहीं कर पाए। विराट को कैच छोड़ता देख वह हैरान रह गए।
रविचंद्रन अश्विन और डेविड मिलर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में अश्विन के पास डेविड मिलर को मांकडिंग के जरिए रन आउट करने का मौका था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। अश्विन ने चेतावनी देकर मिलर को छोड़ दिया। उस समय मिलर एकमात्र सेट बल्लेबाज थे और अगर अश्विन उनको रन आउट कर देते तो भारत यह मैच जीत सकता था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।