फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: 17 साल के इतिहास में पहली बार अजेय रही टीम बनी चैंपियन, ऐसा रहा है भारत का विश्व कप में सफर

Sun, 30 Jun 2024 12:05 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस

सार

दक्षिण अफ्रीका की टीम ने एडेन मार्करम की अगुआई में इस विश्व कप में अब तक आठ मैच खेले हैं और आठों में जीत हासिल की है। मार्करम की टीम ने ग्रुप स्टेज में चार और सुपर-आठ राउंड में तीन मैच जीते थे। इसके बाद सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप 2024 का खिताब भारत ने अपने नाम किया। शनिवार को खिताबी मुकाबले में 2007 की चैंपियन भारत ने पहली बार फाइनल में पहुंचने वाली दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हरा दिया। यह मुकाबला बारबाडोस में खेला गया। टी20 विश्व कप की शुरुआत 2007 में हुई थी और भारतीय टीम पहले ही संस्करण में चैंपियन बनी थी। तब से लेकर अब तक 17 साल में पहली बार ऐसा हुआ है जब पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही टीम चैंपियन बनी है। यह टी20 विश्व कप का नौवां संस्करण था और पिछले आठ संस्करण में कभी ऐसा नहीं हुआ कि कोई टीम एक भी मैच न गंवाते हुए चैंपियन बनी हो।  हालांकि, टीम इंडिया ने यह कर दिखाया है। 2007 से लेकर 2022 टी20 विश्व कप तक चैंपियन बनने वाली टीम ने अभियान के दौरान कोई न कोई मैच जरूर गंवाया है। हालांकि, इस बार भारत ने अब तक अपने फाइनल तक के अभियान में कोई मैच गंवाया है। उसने आठ मैच जीते। 
विज्ञापन

भारतीय टीम का इस टी20 विश्व कप में सफर

वहीं, भारत ने रोहित शर्मा की अगुआई में इस विश्व कप में आठ मैच जीते हैं। एक मैच बारिश से धुल गया और कोई नतीजा नहीं निकल सका। भारत ने ग्रुप स्टेज में तीन मैच और सुपर आठ राउंड में भी तीन मैच जीते थे। ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया ने आयरलैंड, पाकिस्तान और अमेरिका की टीम को शिकस्त दी थी। हालांकि, कनाडा के खिलाफ भारत का मैच बारिश से धुल गया था। फिर सुपर-आठ राउंड में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान, बांग्लादेश और 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराया। सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने गत चैंपियन इंग्लैंड को 68 रन से हराकर 2022 विश्व कप के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला भी लिया। टीम ने आठ मैच जीते हैं और पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही। अब रोहित एंड कंपनी चैंपियन बनते हीृ पहली टीम बन गई जो एक संस्करण में बिना कोई मैच गंवाए चैंपियन बनी है। यह 2007 के बाद भारत का दूसरा टी20 विश्व कप खिताब भी है।

भारत: रोड टू फाइनल
तारीख जगह नतीजा
5 जून न्यूयॉर्क IRE को 8 विकेट से हराया
9 जून न्यूयॉर्क PAK को 6 रन से हराया
12 जून न्यूयॉर्क USA को 7 विकेट से हराया
15 जून फ्लोरिडा टॉस हुए बिना मैच रद्द (कनाडा)
20 जून बारबाडोस AFG को 47 रन से हराया
22 जून एंटीगुआ BAN को 50 रन से हराया
24 जून सेंट लूसिया AUS को 24 रन से हराया
27 जून गयाना ENG को 68 रन से हराया (सेमीफाइनल)
29 जून बारबाडोस SA को 7 रन से हराकर बनी चैंपियन (फाइनल)

दक्षिण अफ्रीका का इस टी20 विश्व कप में सफर

दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ICC/T20 World Cup
दक्षिण अफ्रीका की टीम ने एडेन मार्करम की अगुआई में इस विश्व कप में अब तक आठ मैच खेले हैं और आठों में जीत हासिल की है। मार्करम की टीम ने ग्रुप स्टेज में चार और सुपर-आठ राउंड में तीन मैच जीते थे। इसके बाद सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में जगह बनाई। ग्रुप स्टेज के दौरान दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका, नीदरलैंड, बांग्लादेश और नेपाल जैसी टीमों को शिकस्त दी। फिर सुपर-8 राउंड में अमेरिका, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज को हराया। सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अफगानिस्तान को हराया और पहली बार किसी आईसीसी विश्व कप टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की टीम किसी आईसीसी विश्व कप टूर्नामेंट के फाइनल में नहीं पहुंची थी। हालांकि, टीम चैंपियन नहीं बन पाई और उनका यह सपना अधूरा रह गया।

दक्षिण अफ्रीका: रोड टू फाइनल
तारीख जगह नतीजा
3 जून न्यूयॉर्क SL को 6 विकेट से हराया
8 जून न्यूयॉर्क NED को 4 विकेट से हराया
10 जून न्यूयॉर्क BAN को 4 रन से हराया
15 जून सेंट विन्सेंट NEP को 1 रन से हराया
19 जून एंटीगुआ USA को 18 रन से हराया
21 जून सेंट लूसिया ENG को 7 रन से हराया
24 जून एंटीगुआ WI को 3 विकेट से हराया (DLS)
27 जून त्रिनिदाद AFG को 9 विकेट से हराया (सेमीफाइनल)
29 जून बारबाडोस IND से 7 रन से हारे (फाइनल)

17 वर्षों में पहली बार हुआ ऐसा

वहीं, पिछली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए चैंपियन बनने वाली टीम भी भारत ही है। 2013 के चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया अजेय रही थी और उसने पूरे संस्करण में कोई मैच नहीं गंवाया था। तब भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को ही शिकस्त दी थी। अब भारत ने 11 साल बाद इतिहास दोहराया है। इतना ही नहीं टीम इंडिया ने फाइनल जीतते ही किसी एक संस्करण में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इस मामले में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की बराबरी की। दोनों ने इसी संस्करण में आठ-आठ मैच जीते हैं। फाइनल जीतते ही भारत ने दक्षिण अफ्रीका की बराबरी कर ली। इसके अलावा भारत ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में लगातार मैच जीतने के अपने पुराने रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली। टीम इंडिया ने दिसंबर 2023 से लेकर अब तक लगातार 12 मैच जीते हैं। इससे पहले नवंबर 2021 से लेकर फरवरी 2022 तक भारतीय टीम ने लगातार 12 मैच जीते थे। फाइनल जीतने पर टीम इंडिया इसकी बराबरी कर ली। 
विज्ञापन

भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय में लगातार जीत का सिलसिला
लगातार मैच जीते कब से कब तक
12* दिसंबर 2023 से जून 2024
12 नवंबर 2021 से फरवरी 2022
9 जनवरी 2020 से दिसंबर 2020
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें