अभी से ही भविष्य की तैयारी में जुटी टीम इंडिया
भारत को 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी खेलनी है और इसकी तैयारियों को अभी से शुरू करने का बेहतरीन मौका है। वहीं, दक्षिण अफ्रीकी टीम भी अपने कई स्टार खिलाड़ियों के बिना उतरी है। विश्व कप में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद कप्तान तेम्बा बावुमा को वनडे टीम में शामिल नहीं किया गया। वहीं, गेराल्ड कोएट्जी और रबाडा भी इस सीरीज में खेलते नहीं दिखेंगे। अफ्रीकी टीम की बॉलिंग लाइन अप भी नई है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिल सकती है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में खराब रिकॉर्ड
हालांकि, दक्षिण अफ्रीका की टीम कितनी भी नई हो, उन्हें उनके घर पर वनडे में हराना टीम इंडिया के लिए कभी आसान नहीं रहा है। रिकॉर्ड भी इसकी गवाही देता है। दोनों टीमें अफ्रीकी मैदान पर कुल 37 वनडे खेल चुकी हैं। इसमें से भारत को सिर्फ 10 मैचों में जीत मिली। वहीं, 25 वनडे में दक्षिण अफ्रीका की टीम को जीत मिली। दो मुकाबले बेनतीजा रहे।
भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले पांच वनडे में से दो में जीत हासिल की है। हालांकि, टीम इंडिया को वहां आखिरी जीत 2018 में सेंचुरियन में मिली थी। इसके बाद टीम इंडिया अफ्रीकी सरजमीं पर लगातार तीन वनडे हार चुकी है। दोनों टीमों के ओवरऑल वनडे रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक कुल 91 वनडे खेले गए हैं। भारत ने 38 और दक्षिण अफ्रीका ने 50 वनडे जीते हैं। तीन मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला।
पिछली तीन वनडे सीरीज एकतरफा
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : अमर उजाला
केएल राहुल के नेतृत्व में टीम इंडिया इस बार इतिहास रचने उतरेगी। संयोग से पिछली बार जब भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर गई थी, तब भी राहुल ही वनडे में कप्तानी कर रहे थे। तब टीम इंडिया को अफ्रीकी टीम ने 3-0 से हराया था। राहुल के पास उसका बदला लेने का मौका होगा।
क्या रिंकू को मौका मिलेगा? भारत की संभावित प्लेइंग-11 देखने के लिए यहां क्लिक करें...
दक्षिण अफ्रीका में इस टीम के खिलाफ टीम इंडिया की पिछली तीन वनडे सीरीज एकतरफा रही हैं। दक्षिण अफ्रीका ने 2013-14 में 2-0 और 2021-22 में 3-0 से जीत दर्ज की थी, जबकि भारत ने 2017-18 में 5-1 से जीत दर्ज की थी। कुलदीप यादव (13.88 की औसत से 17 विकेट) और युजवेंद्र चहल (22.72 की औसत से 18 विकेट) के नाम दक्षिण अफ्रीका में शानदार वनडे रिकॉर्ड हैं।
यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
शुभमन गिल, जिन्हें टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए वनडे सीरीज से आराम दिया गया है, उन्होंने एक शानदार वनडे रिकॉर्ड बनाने का मौका खो दिया है। उन्होंने 2023 का अंत वनडे में 63.36 की औसत से 1584 रन के साथ किया। तीन और पारियों में वह सचिन तेंदुलकर के 1998 के एक साल में सबसे ज्यादा 1894 वनडे रन के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका गंवा दिया।
हम भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले वनडे मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं:
रिंकू और राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला वनडे मैच कब खेला जाएगा?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला रविवार (17 दिसंबर) को खेला जाएगा।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला वनडे मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैच की सीरीज का पहला मुकाबला जोहानिसबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर डेढ़ बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर एक बजे होगा।
सुदर्शन और रिंकू
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला वनडे मैच भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले वनडे मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। यहां आप अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं। डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मैच देख सकते हैं।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे मुकाबला आप ऑनलाइन हॉटस्टार एप पर देख सकते हैं। मोबाइल पर आप फ्री में मैच देख सकेंगे। वहीं, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर मैच देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी। इसके साथ ही इस सीरीज से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका: रीजा हेंड्रिक्स, टोनी डी जोरजी, रसी वान डर डुसेन, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, तबरेज शम्सी, लिजाड विलियम्स, वियान मुल्डर, ओटनील बार्टमैन, मिहलाली मपोंगवाना, काइल वेरेन।
भारत: रजत पाटीदार, साई सुदर्शन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, आवेश खान, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, युजवेंद्र चहल, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, आकाश दीप।