फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WI vs ENG: इंग्लैंड को छह गेंद पर चाहिए थे 21 रन, 24 साल के इस बल्लेबाज ने आंद्रे रसेल का किया बुरा हाल, VIDEO

Sun, 17 Dec 2023 11:31 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्रेनाडा

सार

ग्रेनाडा में खेले गए इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 222 रन बनाए। जवाब में 19 ओवर तक इंग्लैंड ने तीन विकेट गंवाकर 202 रन बना लिए थे। हैरी ब्रूक और फिलिप सॉल्ट क्रीज पर थे। इसके बाद आखिरी ओवर में गजब का रोमांच देखने को मिला।
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के 24 साल के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में कुछ ऐसा किया, जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की होगी। यह मैच टी20 क्रिकेट इतिहास के सबसे नाटकीय अंत में से एक रहा। इंग्लैंड को इस टी20 में जीत के लिए अंतिम छह गेंदों पर 21 रन की दरकार थी और ब्रूक ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को जीत दिलाई और अपनी टीम की वापसी कराई। ऐसा उन्होंने आंद्रे रसेल की गेंद पर किया, जो डेथ ओवरों में घातक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। ब्रूक ने पांच गेंद पर ही मैच खत्म कर दिया। विंडीज टीम को अभी भी सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल है। चौथा टी20 19 दिसंबर को त्रिनिदाद में खेला जाएगा। 
विज्ञापन

ग्रेनाडा में खेले गए इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 222 रन बनाए। जवाब में 19 ओवर तक इंग्लैंड ने तीन विकेट गंवाकर 202 रन बना लिए थे। हैरी ब्रूक और फिलिप सॉल्ट क्रीज पर थे। आखिरी ओवर में रसेल गेंदबाजी के लिए आए, जबकि स्ट्राइक पर ब्रूक थे। पहली गेंद पर रसेल ने यॉर्कर की कोशिश की, लेकिन चूक गए। ब्रूक ने पैर के निचले हिस्से के पास गिरी गेंद पर बाउंड्री लगाकर ओवर की बेहतरीन शुरुआत की। इसके बाद दूसरी गेंद पर ब्रूक ने कवर पर छक्का लगाया। ब्रूक ने दो गेंद में 10 रन बटोर लिए और इंग्लैंड का आत्मविश्वास बढ़ाया।

तीसरी गेंद पर रसेल ने फिर यॉर्कर की कोशिश की, लेकिन चूक गए। पैरों पर रसेल के फुल टॉस पर इंग्लैंड के ब्रूक ने गेंद को लेग बाउंड्री के पार पहुंचाया और छह रन हासिल किए। आखिरी तीन गेंद पर इंग्लैंड को जीत के लिए पांच रन की जरूरत थी। इस मैच में एक वक्त इंग्लिश टीम को 24 गेंद में 71 रन बनाने थे, जो कि अब तीन गेंद में छह रन रह गया था। चौथी गेंद पर ब्रूक ने शॉर्ट पिच गेंद को बाउंड्री के लिए भेजने की कोशिश की, लेकिन इस बार वह दौड़कर दो रन ही हासिल कर सके। वीडियो यहां देखें...
विज्ञापन

वेस्टइंडीज की पारी

इसके बाद पांचवीं गेंद पर रसेल ने आउटसाइड ऑफ फुलर लेंथ की गेंद फेंकी, जिस पर ब्रूक ने थर्ड मैन के ऊपर से छक्का जड़ दिया और अपनी टीम को जीत दिलाई। यह इंग्लैंड का वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में सबसे बड़ा चेज भी रहा। रसेल 21 रन बचाने में कामयाब नहीं हो पाए। रसेल ने इस सीरीज के जरिये ही दो साल बाद अंतरराष्ट्रीय टीम में वापसी की है। ब्रूक सात गेंद में एक चौका और चार छक्के की मदद से 31 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, सॉल्ट ने 56 गेंद में चार चौके और नौ छक्के की मदद से 109 रन की नाबाद पारी खेली। कप्तान जोस बटलर ने 34 गेंद में पांच चौके और दो छक्की की मदद से 51 रन बनाए। वहीं, लियाम लिविंगस्टोन 18 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हुए।

इससे पहले विंडीज ने निकोलस पूरन के 45 गेंद में छह चौके और इतने ही छक्के की बदौलत 82 रन की मदद से 222 रन बनाए थे। इसके अलावा कप्तान रोवमन पॉवेल ने 21 गेंद में 39 रन और शाई होप ने 19 गेंद में 26 रन की पारी खेली थी। शेरफेन रदरफोर्ड ने 17 गेंद में 29 रन और जेसन होल्डर ने पांच गेंद में 18 रन बनाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें