फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK T20: मैच से पहले पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज ने दिया बयान, कहा- दबाव महसूस कर रहे हैं विराट

Sun, 24 Oct 2021 12:55 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

आईसीसी टी-20 विश्व कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच को लेकर दोनों टीमों के फैंस अपने-अपने दावे पेश कर रहे हैं। वहीं, पाकिस्तान के एक पूर्व तेज गेंदबाज का कहना है कि मैेच को लेकर विराट कोहली दबाव महसूस कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : twitter@BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 विश्व कप में महामुकाबला शुरू होने में कुछ घंटे बाकी हैं। ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर ने विराट कोहली को लेकर बयान दिया है। उनका कहना है कि टीम इंडिया के कप्तान विराट पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले दबाव में होंगे, यहां तक कि कप्तान ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह किसी अन्य मैच से अलग नहीं होगा। रविवार को कोहली टीम इंडिया बाबर आजम की कप्ताना वाली पाकिस्तान टीम से भिड़ेगी। 

विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान में होता है हाई-वोल्टेज मैच

मीडिया से बात करते हुए सोहेल तनवीर ने कहा, भारत और पाकिस्तान के बीच हमेशा हाई-वोल्टेज मैच होता है, इस दौरान खिलाड़ियों पर निश्चित रूप से दबाव होता है, चाहे वे इसे स्वीकार करें या नहीं। उन्होंने आगे कहा, कागज पर भारत एक बेहतर टीम है और इसलिए उस पर वह अतिरिक्त दबाव होगा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने बयानों से विराट कोहली उस दबाव से खुद को विचलित करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन फिर भी वह इसे महसूस कर रहे होंगे। 

अन्य मैच की तरह होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला

शनिवार को प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरा्न विराट कोहली ने कहा था कि टीम की तैयारी और मानसिकता अलग नहीं है और हमारा दृष्टिकोण अन्य मैच की तरह रहता है। विराट ने आगे कहा, मेरे लिए यह क्रिकेट के किसी भी अन्य मैच से अलग नहीं है जो हम खेलते हैं, हां स्टेडियम में माहौल अलग है लेकिन हमारी मानसिकता अलग नहीं है, हमारी तैयारियां अलग नहीं हैं और खेल के प्रति हमारा दृष्टिकोण निश्चित रूप से अलग नहीं है।
विज्ञापन

अजेय रिकॉर्ड पर बोले कोहली

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विराट कोहली ने कहा, टी 20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ टीम के अजेय रिकॉर्ड का कोई महत्व नहीं है, उन्होंने जोर देकर कहा कि इस तरह की चीजें केवल खेल के दबाव को बढ़ाती हैं। विराट के मुताबिक, हमने टीम के भीतर इस पर कभी चर्चा नहीं की कि हमारा रिकॉर्ड क्या है, या हमने पहले क्या हासिल किया है, महत्वपूर्ण यह है कि आप विपक्षी की परवाह किए बिना उस दिन कैसे तैयारी करते हैं और कैसा प्रदर्शन करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें