फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India vs New Zealand 2nd Test: दूसरे टेस्ट से बाहर हुए इशांत-जडेजा और रहाणे, मैच से ठीक पहले बीसीसीआई ने बताया कारण

Fri, 03 Dec 2021 11:00 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच शुरू हो रहा है। मैच से पहले टीम इंडिया को तीन बड़े झटके लगे हैं। टीम के स्टार तेज गेंदबाज इशांत शर्मा, ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और पहले टेस्ट के कप्तान अजिंक्य रहाणे चोट की वजह से मैच से बाहर हो गए हैं। 
 
विज्ञापन
Ishant Sharma and Ravindra Jadeja
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच शुरू हो रहा है। दो मैचों की सीरीज का यह आखिरी मुकाबला है और यहां जीतने वाली टीम ट्रॉफी भी अपने नाम कर लेगी। हालांकि मैच से पहले टीम इंडिया को तीन बड़े झटके लगे हैं। टीम के स्टार तेज गेंदबाज इशांत शर्मा, ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और पहले टेस्ट के कप्तान अजिंक्य रहाणे चोट की वजह से मैच से बाहर हो गए हैं। 

विज्ञापन


बीसीसीआई द्वारा आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जारी किए गए अपडेट में बताया गया कि तीनों ही खिलाड़ी कानपुर टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे और मैच में उतरने के लिए फिट नहीं हैं। 


मैच की बात करें तो मुंबई में पिछले दो दिन में हुई बारिश की वजह से वानखेड़े का मैदान गीला है और इस वजह से टॉस में देरी हुई है। सुबह 9:30 बजे अंपायरों ने पिच का मुआयना किया और 10:30 बजे दोबारा से मुआयना करने की जानकारी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें