फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Omicron variant: आंध्र प्रदेश लौटे 60 में से 30 विदेशी यात्री 'लापता', आरटी-पीसीआर टेस्ट के लिए ढूंढ रही सरकार

Fri, 03 Dec 2021 10:17 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम

सार

आंध्र प्रदेश में 60 में से 30 विदेशी यात्री 'लापता' हो गए हैं। आंध्र प्रदेश सरकार इन 30 लोगों को ढूंढ रही है। दरअसल, ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे को देखते हुए सरकार को इन लोगों का आरटी-पीसीआर टेस्ट कराना है। 
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश में 30 विदेशी यात्री 'लापता' - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में धीरे धीरे कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ता जा रहा है। इस बीच आंध्र प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, पिछले 10 दिनों में यहां विदेशों से लगभग 60 यात्री पहुंचे हैं, इनमें से नौ अफ्रीका से आए हैं। 60 में से 30 यात्री विशाखापट्टनम में रुके हुए हैं, जबकि बाकी 30 राज्य के अलग-अलग जगहों के लिए रवाना हो चुके हैं।

विज्ञापन


आंध्र प्रदेश सरकार इन 30 लोगों को ढूंढ रही है। इनमें से कइयों ने तो फोन उठाना भी बंद कर दिया है। इसके कारण अधिकारियों को इनके लापता होने का डर लग रहा है। ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे को देखते हुए सरकार को इन लोगों का आरटी-पीसीआर टेस्ट कराना है। बता दें कि ओमिक्रॉन वैरिएंट की पहचान सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में हुई थी।

दक्षिण अफ्रीका में एक दिन में 11,500 नए केस दर्ज हुए हैं। यह एक दिन पहले के 8500 केस से भी ज्यादा है। यह चौंकाने वाला आंकड़े इसलिए भी हैं, क्योंकि नवंबर के मध्य तक इस देश में कोरोना के 200 से 300 केस प्रतिदिन आ रहे थे। विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन अब तक कम से कम 24 देशों में फैल चुका है। 
विज्ञापन


उधर, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई आज ओमिक्रॉन वैरिएंट के केस पर आपात बैठक करेंगे। बता दें कि यहां ओमिक्रॉन वैरिएंट के दो मामले सामने आए हैं। उन्होने कहा है कि मैंने लैब से पूरा विवरण मांगा है। हम इन लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कर रहे हैं। आज दोपहर 1 बजे मेरी स्वास्थ्य विशेषज्ञों के साथ एक बैठक है। मेरी इस बारे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से भी बात हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें