फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: भारत को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी चोटिल, इंग्लैंड सीरीज से बाहर

Thu, 22 Jul 2021 03:56 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरहम

सार

बता दें कि इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम को यह तीसरा झटका लगा है।
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल, स्पिन गेंदबाज वाशिंगटन सुंदर अंगूठे में चोट के कारण इंग्लैंग के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। सूत्र ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, 'सुंदर टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी अंगुली में चोट लगी है और उसे 100 फीसदी ठीक होने में करीब छह हफ्ते का समय लगेगा।' बता दें कि इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम को यह तीसरा झटका लगा है। पहले सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल पिंडली में चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए। इसके बाद रिजर्व तेज गेंदबाज अवेश खान भी डरहम में चल रहे अभ्यास मैच के दौरान चोटिल होकर मैच से बाहर हो गए। हालांकि, उनका इंग्लैंड दौरे से भी बाहर होना लगभग तय है, क्योंकि अभ्यास मैच के दौरान उनके बाएं अंगूठे में चोट (फ्रैक्चर) लग गई थी।

विज्ञापन

मेडिकल टीम की निगरानी में आवेश खान 

बीसीसीआई ने बुधवार को ट्वीट कर जानकारी दी थी कि, आवेश को मेडिकल टीम की निगरानी में रखा गया है। वह अभ्यास मैच के दूसरे व तीसरे दिन नहीं खेलेंगे। बता दें कि डरहम में काउंटी सिलेक्ट इलेवन के खिलाफ खेले जा रहे अभ्यास मैच के पहले दिन उन्हें चोट लगी थी। दरअसल, मंगलवार को पहले दिन लंच के बाद के सत्र में अपने 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आवेश को चोट लगी थी। वह हनुमा विहारी के शॉट को रोक रहे थे। गेंद लगने के बाद वह काफी दर्द में दिख रहे थे और तुरंत उन्हें चिकित्सा मदद की गई। वहीं, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दौरे पर स्टैंडबाई खिलाड़ी के रूप में गए आवेश चोट के कारण लंबे समय तक बाहर हो सकते हैं। चार अगस्त से नॉटिंघम के ट्रेंटब्रिज में शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम प्रबंधन के पास कम से कम एक नेट गेंदबाज कम होगा। बीसीसीआई सूत्र ने कहा, 'इस मैच को तो छोड़ दीजिए, आवेश के इस सीरीज में भी आगे हिस्सा लेने की संभावना नहीं है। उनके अंगूठे में फ्रैक्चर है। वह कम से कम एक महीने तक गेंदबाजी नहीं कर पाएगा और इसके बाद उसका रिहैबिलिटेशन शुरू होने की उम्मीद है। अगले तीन दिन में स्थिति स्पष्ट होगी।' 
विज्ञापन

शुभमन गिल लौटे स्वदेश

चोट के कारण इंग्लैंड दौरे से बाहर होने वाले युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल स्वदेश लौट गए हैं। वह पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के बाद टीम के जैव सुरक्षित वातावरण से बाहर निकल गये थे लेकिन इसके बाद ब्रिटेन में ही छुट्टियां मना रहे थे। शुभमन मोहाली में अपने परिजनों के साथ कुछ समय बिताने के बाद बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी से जुड़ेंगे। वह इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे चरण में वापसी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें