भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के दौरान स्टेडियम पूरी क्षमता के साथ दर्शकों से भरे होंगे। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने सोमवार को कोविड-19 से संबंधी प्रतिबंध हटाने की घोषणा की है।
भारत-इंग्लैंड सीरीज में दर्शकों से भरे होंगे स्टेडियम
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पिछले माह साउथम्पटन में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल सीमित दर्शक क्षमता के साथ खेला गया था जिसमें दर्शक की अधिकतम सीमा चार हजार तक की अनुमति थी। भारतीय खिलाड़ी अभी ब्रेक पर हैं और 14 जुलाई से एकत्रित होंगे।