फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजीगर करन: टीम इंडिया ने मुकाबला तो सैम ने जीता दिल, बने मैन ऑफ द मैच

Mon, 29 Mar 2021 02:16 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
1 of 5
सैम करन - फोटो : twitter@englandcricket
भारत और इंग्लैंड के बीच पुणे में एक सांस थमा देने वाला रोमांचक मुकाबला खेला गया। रविवार को तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी व निर्णायक मुकाबले में भारत ने भले ही बाजी अपने नाम कर ली। लेकिन इंग्लैंड के युवा गेंदबाजी ऑलराउंडर सैम करण की जुझारू पारी ने सभी का दिल जीता। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे करन ने अपने छोटे से करियर की बेहतरीन और यादगार पारी खेली। उनकी वजह से एक समय टीम इंडिया पर हार का खतरा तक मंडराने लगा था।
विज्ञापन

2 of 5
सैम करन - फोटो : twitter@ICC
इंग्लैंड के इस 22 वर्षीय ऑलराउंडर ने गेंदबाजी में कुछ खास कमाल नहीं किया और पांच ओवर में एक विकेट ही निकाल पाए लेकिन बल्लेबाजी में उन्होंने तमाम रिकॉर्ड तोड़ दिए। करन (95*) अब वनडे में आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज हो गए हैं। इससे पहले उनके हमवतन क्रिस वोक्स ने भी श्रीलंका के खिलाफ 2016 में 95* की पारी खेली थी। 
विज्ञापन

3 of 5
सैम करन - फोटो : twitter@ICC
बात करें सैम के बल्लेबाजी की तो वह डेविड मलान के आउट होने के बाद 26वें ओवर में मैदान पर उतरे। इस वक्त पर इंग्लैंड का स्कोर 168/6 था और मेहमान टीम को जीत के लिए 144 गेंदों में 162 रनों की दरकार थी। इसके बाद करन ने बेहद सधी हुई शुरुआत की और धीरे-धीरे अपनी पारी को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया। 

4 of 5
सैम करन - फोटो : twitter@englandcricket
सैम को हालांकि दूसरे छोर पर कोई खास योगदान नहीं मिला बावजूद वह डटे रहे और तेजी से रन बनाते रहे। इस दौरान उन्होंने 45 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके अलावा इंग्लैंड के बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आदिल रशीद के साथ मिलकर 57 और मार्क वुड के साथ 60 रन जोड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर ने टीम को जीत के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया लेकिन आखिरी ओवर में हार गए। सैम ने 83 गेंदों में 95 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने नौ चौके और तीन छक्के भी लगाए। उनकी इस यादगार पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें