फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के हीरो: फाइनल में गरजे ये छह भारतीय योद्धा, वनडे सीरीज में अंग्रेजों को चटाई धूल

Sun, 28 Mar 2021 10:36 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
1 of 7
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : ट्विटर @BCCI
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए निर्णायक मुकाबले में मेजबान टीम ने शानदार जीत हासिल की। तीन मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम ने रोमांचक मुकाबले को आखिरी गेंद पर अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने वनडे सीरीज में भी अपना परचम लहरा दिया। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दोनों टीमें आखिरी गेंद तक लड़ती रहीं लेकिन अंत में बाजी भारत के हाथ में गई। भारत की इस शानदार जीत में पांच खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा। ऐसे में आइए जानते हैं भारतीय टीम के उन पांच योद्धाओं के बारे में...
विज्ञापन

2 of 7
ऋषभ पंत - फोटो : twitter@BCCI
ऋषभ पंत:
टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक बार फिर से शानदार बल्लेबाजी की और मुश्किल परिस्थिति में अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 62 गेंदों में 78 रन बनाए और टीम की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे।


विज्ञापन

3 of 7
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : social media
भुवनेश्वर कुमार:
भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने फिर से अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया। उन्होंने इंग्लैंड को शुरुआती झटके दिए और रनों पर भी लगाम लगाया। भुवी ने 10 ओवर में 42 रन देकर तीन अहम विकेट चटकाए।
 

4 of 7
शार्दुल ठाकुर - फोटो : ट्विटर @ESPNcricinfo
शार्दुल ठाकुर:
पालघर एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शार्दुल ठाकुर ने बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले 21 गेंदों में 30 रनों का योगदान दिया और फिर गेंदबाजी में सर्वाधिक चार विकेट चटकाए।
 
विज्ञापन

5 of 7
शिखर धवन - फोटो : ट्विटर @BCCI
शिखर धवन:
टीम के अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने एक बार फिर से अर्धशतकीय पारी खेली। निर्णायक मुकाबले में उन्होंने 56 गेंदों में 67 रन बनाए और पहले विकेट के लिए रोहित के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की।
विज्ञापन

6 of 7
हार्दिक पांड्या - फोटो : ट्विटर
हार्दिक पांड्या:
टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने शानदार बल्लेबाजी की और महत्वपूर्ण अर्धशतक लगाया। उन्होंने 44 गेंदों में 64 रन बनाए और पंत के साथ मिलकर 99 रनों की साझेदारी भी की। हार्दिक ने गेंदबाजी में भी 9 ओवर में 48 रन दिए और रनों पर लगाम लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टी नटराजन - फोटो : twitter@BCCI
टी नटराजन
इनके अलावा तेज गेंदबाज टी नटराजन को भी श्रेय देना होगा। क्योंकि कम अनुभव वाले नटराजन ने बेन स्टोक्स के बड़ा विकेट लेने के साथ ही आखिरी के ओवर में 13 रनों का बचाव किया और सिर्फ छह रन ही दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें