फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेब्यू में ही प्रसिद्ध हुए कृष्णा: तोड़ा 24 साल पुराना रिकॉर्ड, पहले मैच को बनाया यादगार

Wed, 24 Mar 2021 08:21 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
1 of 5
प्रसिद्ध कृष्णा - फोटो : ट
भारतीय टीम की तरफ से पहले वनडे में डेब्यू करने वाले कर्नाटक के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने बेहतरीन गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया। दाएं हाथ के 25 वर्षीय गेंदबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ मंगलवार को अपना वनडे डेब्यू किया और पहले ही मैच में खास उपलब्धि हासिल कर ली। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रसिद्ध कृष्णा - फोटो : ट्विटर @BCCI
कृष्णा के नाम अब भारत की तरफ से वनडे में पदार्पण करते हुए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के आंकड़े दर्ज हो गए हैं। इस मामले में उन्होंने पूर्व क्रिकेटर नोएल डेविड का 24 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। डेविड ने इससे पहले 1997 में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू मैच में 21 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे।
 
 
विज्ञापन

3 of 5
प्रसिद्ध कृष्णा - फोटो : twitter
बात करें कृष्णा के डेब्यू मैच की तो पुणे में खेले गए मुकाबले में हालांकि प्रसिद्ध के लिए शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। इंग्लैंड की तरफ से जॉनी बेयरस्टो और जेसन रॉय की सलामी जोड़ी ने इस भारतीय गेंदबाज के खिलाफ तेजी से रन बनाए। दोनों ने मिलकर प्रसिद्ध के पहले स्पेल में तीन ओवर में 37 रन जड़ दिए। हालांकि इसके बाद विराट ने गेंदबाजी में बदलाव किया और फिर कृष्णा को कुछ ओवरों के बाद दूसरा स्पेल दिया। 

4 of 5
प्रसिद्ध कृष्णा - फोटो : twitter
कृष्णा ने इस बार पूरी तैयारी के साथ जबरदस्त वापसी की और सबसे पहले जेसन रॉय को पवेलियन भेजा और फिर दो ओवर के अंदर ही बेन स्टोक्स का भी विकेट चटकाया। इसके बाद उन्होंने अपने आखिरी स्पेल में सैम बिलिंग्स और टॉम कुरेन का भी शिकार किया। कुल मिलाकर उन्होंने मैच में चार अंग्रेजों का विकेट चटकाया और मैच के सबसे सफल गेंदबाज रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : ट्विटर @ICC
बताते चले कि भारत ने मंगलवार को तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे में इंग्लैंड को 66 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण पाकर भारतीय टीम ने क्रुणाल, शिखर धवन (98), कप्तान विराट (56) और लोकेश राहुल (62*) की पारियों से 5 विकेट पर 317 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम जॉनी बेयरस्टो (94), जेसन रॉय (46) के बीच पहले विकेट पर 135 रन की साझेदारी के बावजूद 42.1 ओवरों में 251 रन पर सिमट गई। प्रसिद्ध कृष्णा के अलावा शार्दुल ने 37 रन पर तीन और भुवनेश्वर कुमार ने 30 रन पर दो विकेट लेकर जीत में हिस्सेदारी की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें