फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेब्यू मैच में छाए क्रुणाल और कृष्णा, इन छह खिलाड़ियों के दम पर भारत ने जीता पहला वनडे

Wed, 24 Mar 2021 08:21 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
1 of 7
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@BCCI
भारतीय टीम ने अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में विजयी आगाज किया है। मंगलवार को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को जोरदार पटखनी दी और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। विराट सेना ने यहां खेले गए मुकाबले में मेहमान टीम को 42.1 ओवर में ही समेट दिया और 66 रनों से जीत हासिल कर ली। टीम इंडिया की इस जीत में दो डेब्यूटेंट समेत कुल छह खिलाड़ियों ने अहम योगदान दिया। ऐसे में आइए जानते हैं उन सभी मैच के हीरो के बारे में...
विज्ञापन

2 of 7
शिखर धवन - फोटो : ट्विटर @BCCI
शिखर धवन:
टीम के अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन पर टीम प्रबंधन ने पहले वनडे में भरोसा दिखाया और उन्हें मौका दिया। धवन ने भी इस भरोसे को कायम रखते हुए शानदार पारी खेली। धवन ने 106 गेंदों में 98 रन बनाए और इस दौरान उन्होंने 11 चौके और दो छक्के लगाए। धवन टीम की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी रहे। धवन को मैन ऑफ द मैच भी दिया गया।
विज्ञापन

3 of 7
प्रसिद्ध कृष्णा - फोटो : ट्विटर @BCCI
प्रसिद्ध कृष्णा:
भारत की तरफ से इस मैच में डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने भी अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया। मैच में उनकी शुरुआत बेहद खराब रही थी और उन्होंने अपने शुरू के तीन ओवर में 37 रन लुटा दिए थे। लेकिन इसके बाद जबरदस्त वापसी की और अगली 31 गेंदों में महज 17 रन देकर चार विकेट चटकाए। कृष्णा ने कुल मिलाकर 8.1 ओवर की गेंदबाजी में 54 रन देकर चार खिलाड़ियों को आउट किया।

4 of 7
क्रुणाल पांड्या - फोटो : twitter
क्रुणाल पांड्या:
भारत की तरफ से पहले एकदिवसीय में क्रुणाल पांड्या ने भी अपना वनडे डेब्यू किया। क्रुणाल ने पहले तो बल्लेबाजी में डेब्यू में सबसे तेज अर्धशतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 31 गेंदों में 58 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी में भी एक विकेट हासिल किया।  
विज्ञापन

5 of 7
शार्दुल ठाकुर - फोटो : ट्विटर @ESPNcricinfo
शार्दुल ठाकुर:
टीम के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने एक बार फिर से अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाया। उन्होंने इंग्लैंड के मध्यक्रम को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। शार्दुल ने छह ओवर में 37 रन देकर तीन विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने जॉनी बेयरस्टो, इयोन मॉर्गन और जोस बटलर जैसे तीन खतरनाक खिलाड़ियों को आउट किया।
विज्ञापन

6 of 7
केएल राहुल और क्रुणाल पांड्या - फोटो : ट्विटर @BCCI
केएल राहुल:
टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए पहले मैच में केएल राहुल को मौका मिला। फॉर्म को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे राहुल ने भी इस मौके को खूब भुनाया और शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने महज 43 गेंदों में 62 रनों की नाबाद पारी खेली और क्रुणाल के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी भी निभाई। राहुल ने अपनी पारी के दौरान चार चौके और चार छक्के लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विराट कोहली - फोटो : twitter
विराट कोहली
टीम के कप्तान विराट कोहली ने टी-20 सीरीज की अपनी फॉर्म को जारी रखते हुए एक बार फिर से शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने पहले वनडे में भी अर्धशतक लगाया। विराट ने आउट होने से पहले 60 गेंदों में 56 रन बनाए और धवन के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें