फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND VS ENG: भारत की पहली पारी 364 रन पर सिमटी, इंग्लैंड के दूसरी पारी में तीन विकेट पर 119 रन 

Sat, 14 Aug 2021 12:43 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

  • भारत ने पहली पारी में बनाए 364 रन, एंडरसन ने झटके पांच विकेट
  • पहले दिन के स्कोर में 88 रन जोड़े, जिसमें रविंद्र जडेजा (40) और ऋषभ पंत (37) का योगदान
  • दूसरे दिन का खेल खत्म, स्टंप्स तक इंग्लैंड का स्कोर 119/3
विज्ञापन
james anderson
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के 39 साल के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (5/62) ने अपने शानदार करियर में एक और उपलब्धि हासिल की। भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में चल रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन उन्होंने 31वीं बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया। भारतीय टीम दूसरे दिन 364 रन पर सिमट गई।

विज्ञापन


भारतीय टीम ने अपने पहले दिन के स्कोर में 88 रन जोड़े जिसमें रविंद्र जडेजा (40) और ऋषभ पंत (37) का योगदान रहा। इंग्लैंड ने जवाब में दूसरे दिन 45 ओवरों में तीन विकेट पर 119 रन बना लिए हैं। कप्तान जो रूट 48 जबकि जॉनी बेयरस्टो 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।

रूट ने गूच को पीछे छोड़ा
रूट ने इस पारी के दौरान 14 रन बनाते ही इंग्लैंड के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज हो गए। उन्होंने ग्राहम गूच (8900 रन) को पीछे छोड़ा। रूट से आगे अब सिर्फ एलिस्टयर कुक (12,472 रन) हैं। गूच ने 118 टेस्ट में इतने रन बनाए थे जबकि रूट ने 107वें टेस्ट में उन्होंने पीछे छोड़ दिया। चायकाल के समय इंग्लैंड का स्कोर 14 ओवरों में बिना नुकसान के 23 रन था। अंतिम सत्र में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह और अनुभवी इशांत की जगह युवा गेंदबाज सिराज को गेंद थमाई और यह दांव कारगर रहा। 
विज्ञापन


सिराज ने दिया दोहरा झटका
सिराज ने चायकाल के बाद तीसरे सत्र में आते ही इंग्लैंड को लगातार दो गेंदों पर दोहरे झटके दिए। उन्होंने सिब्ले को शार्ट मिडविकेट पर राहुल के हाथों कैच कराया और फिर हसीब को बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर शानदार यार्कर के जरिए क्लीन बोल्ड कर दिया। बर्न्स (49)का विकेट शमी को मिला। बर्न्स और रूट के बीच तीसरे विकेट पर 85 रन की मजबूत साझेदारी हुई थी। बर्न्स ने सिराज पर तीन चौके लगाए। बादल छाए हुए थे लेकिन दूसरे दिन बारिश नहीं हुई। पिच बल्लेबाजी के अनुकूल नजर आ रही थी। 

पांच विकेट लेने वाले उम्रदराज पेसर
पहले दिन रोहित और चेतेश्वर पुजारा के विकेट लेने वाले एंडरसन ने दूसरे दिन रहाणे, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह को आउट कर अपने पांच विकेट पूरे किए। एंडरसन 39 साल 14 दिन की उम्र में पिछले 70 साल में पांच विकेट लेने सबसे उम्रदराज तेज गेंदबाज हो गए। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के ज्योफ चुब ने 1951 में मैनचेस्टर टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 40 साल 86 दिन की उम्र में पांच विकेट लिए थे। 

पहले सत्र में गंवाए चार विकेट
इससे पहले शुक्रवार को भारत ने तीन विकेट पर 276 रन से आगे खेलना शुरू किया तथा पहले सत्र में 70 रन जोड़े और चार विकेट गंवाए। इससे पहली पारी में विशाल स्कोर बनाने की उम्मीदें प्रभावित हुईं। भारतीय टीम ने पहले सत्र के पहले दो ओवरों में लोकेश राहुल (129) और अजिंक्य रहाणे (01) के विकेट गंवा दिए थे।  राहुल पहले दिन के अपने स्कोर में दो रन जोड़कर ओली रॉबिन्सन (2/63) की दिन की दूसरी गेंद पर कवर पर आसान कैच दे बैठे जबकि जेम्स एंडरसन ने अगले ओवर में पहली गेंद पर अजिंक्य रहाणे (एक) को स्लिप में कैच कराया। 

जडेजा-पंत ने जोड़े 49 रन
ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा ने इसके बाद बखूबी जिम्मा संभाला। पंत अपने नैसर्गिक अंदाज में बल्लेबाजी करते रहे जबकि जडेजा ने उनका सहयोगी बनकर पारी आगे बढ़ाने का जिम्मा संभाला। जडेजा और पंत ने छठे विकेट के लिए 49 रन जोड़े लेकिन यह साझेदारी टूटते ही भारत के विशुद्ध गेंदबाजों को क्रीज पर उतरना पड़ा।

पंत ने वुड की गेंद पर बेहद ढीला शॉट खेलकर विकेटकीपर जोस बटलर को कैच दे दिया। पंत ने अपनी पारी में पांच चौके लगाए। मोहम्मद शमी को मोईन अली ने आते ही पवेलियन भेज दिया। भारत के छह बल्लेबाज दोहरे अंक में नहीं पहुंचे। इंग्लैंड की तरफ से एंडरसन के अलावा ओली रॉबिन्सन और मार्क वुड ने दो-दो तथा मोइन अली ने एक विकेट लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें