फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड के लिए बुरी खबर: वनडे सीरीज से बाहर हुए कप्तान मॉर्गन, यह खिलाड़ी करेगा कप्तानी

Fri, 26 Mar 2021 07:55 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • इयोन मॉर्गन को पहले वनडे में फील्डिंग के दौरान लगी थी चोट
  • मॉर्गन अब बाकी के दोनों मुकाबले नहीं खेलेंगे
  • इंग्लैंड की टीम तीन मैचों की सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही है.
विज्ञापन
Eoin Morgan - फोटो : social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी वनडे सीरीज के बीच मेहमान टीम को बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार कप्तान इयोन मॉर्गन चोट की वजह से आखिरी दोनों मुकाबले से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह पर विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर टीम की कमान संभालेंगे।

विज्ञापन


दरअसल मॉर्गन को पहले वनडे में फील्डिंग के दौरान उंगलियों में चोट लगी थी। बावजूद इसके उन्होंने टांके लगाकर बल्लेबाजी की और 22 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि मॉर्गन दूसरे वनडे से एक दिन पहले गुरुवार को फील्डिंग ड्रिल में शामिल होने स्टेडियम में पहुंचे लेकिन तब उन्हें दिक्कत महसूस हुई और उन्होंने खुद को चयन के लिए अनुपलब्ध बताया। मॉर्गन की जगह पर 27 वर्षीय बल्लेबाज लिएम लिविंगस्टोन अपना वनडे डेब्यू करेंगे। यही नहीं चोटिल सैम बिलिंग्स की जगह पर डेविड मलान को भी मौका मिल सकता है। 
 

बता दें कि दोनों टीमों के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम पहला मैच जीतकर 1-0 की बढ़त बनाए हुए है। दोनों टीमों को शुक्रवार यानी 26 मार्च को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दूसरा वनडे खेलना है। ऐसे में सीरीज में पीछे चल रही इंग्लैंड की टीम के लिए यह एक बहुत बड़ा नुकसान है। मॉर्गन के सीरीज से बाहर होने की वजह से इंग्लैंड को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
विज्ञापन

 


इंग्लैंड के लिए सीरीज में बने रहने के लिए दूसरा वनडे जीतना बेहद जरूरी है, यही नहीं सीरीज में उसकी बादशाहत भी दांव पर है। ऐसे में मॉर्गन के बाकी के मुकाबलों से बाहर होने पर इंग्लैंड के लिए जीत की राह और कठिन हो जाएगी। बता दें कि मॉर्गन टीम के बेहतरीन कप्तान होने के साथ-साथ एक शानदार बल्लेबाज भी हैं। उनकी ही कप्तानी में इंग्लैंड की टीम पहली बार वनडे वर्ल्ड कप जीतने में सफल रही थी।

उधर दूसरे वनडे से पहले भारतीय टीम को भी बड़ा नुकसान हुआ है। टीम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर कंधे की हड़की खिसकने की वजह से पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें