इंग्लैंड को टर्निंग विकेट का सामना करना पड़ सकता है
इसके बाद भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए बिना ज्यादा स्पिन वाली पिचों पर भी इंग्लैंड को शिकस्त दी और 3-1 से सीरीज में अजेय बढ़त बनाई। अब इस बात को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है कि धर्मशाला की पिच कैसी होगी। आमतौर पर देखा गया है कि धर्मशाला में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में यह बातें सामने आ रही हैं कि इस मैच के लिए टर्निंग विकेट तैयार की गई है। इंग्लिश बल्लेबाजों को एक बार फिर स्लो टर्निंग विकेट का सामना करना पड़ सकता है।
धर्मशाला में सिर्फ एक टेस्ट खेला गया
इस रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड को स्लो टर्निंग विकेट की वजह से एक बार फिर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। धर्मशाला में अब तक एक ही टेस्ट मैच खेला गया है। साल 2017 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए इस मुकाबले में जीत टीम इंडिया के हाथ लगी थी। इस मैदान पर पहली पारी में एवरेज स्कोर 300 का रहा है, जबकि दूसरी पारी में औसतन स्कोर 332 रन का रहा है। तीसरी पारी में औसतन स्कोर 137 का है, तो चौथी पारी में औसतन स्कोर 106 का है।