फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN Playing 11: अश्विन को नहीं मिला मौका, टीम इंडिया बिना बदलाव के उतरी, दोनों टीमों की प्लेइंग-11

Thu, 19 Oct 2023 02:21 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

India vs Bangladesh World Cup 2023 Playing 11 Prediction: बांग्लादेश के खिलाफ मैच में भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन यह मैच नहीं खेल रहे हैं। टीम की कमान नजमुल हुसैन शांतो के हाथों में है।
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वनडे विश्व कप 2023 में टीम इंडिया का चौथा मुकाबला बांग्लादेश के साथ है। शुरुआती तीन मैच जीतने के बाद भारतीय टीम लगातार चौथी जीत दर्ज करना चाहेगी। इससे भारत के लिए सेमीफाइनल की राह आसान हो जाएगी। वहीं, बांग्लादेश को पहले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ जीत मिली थी, लेकिन इसके बाद यह टीम दो मैच हार चुकी है। ऐसे में बांग्लादेश की कोशिश मेजबान भारत को हराकर उलटफेर करने की होगी। टॉस बांग्लादेश की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। बांग्लादेश को सबसे बड़ा झटका शाकिब अल हसन के रूप में लगा। वह चोट की वजह से यह मैच नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह नजमुल हुसैन शांतो कप्तानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
बांग्लादेश के खिलाफ पिछले कुछ वर्षों में टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहद खराब है। 2019 विश्व कप के बाद से दोनों टीमों के बीच कुल चार वनडे मैच हुए हैं। इनमें से तीन मैच बांग्लादेश के नाम रहे हैं। भारत ने एकमात्र मैच ईशान किशन के दोहरे शतक के चलते जीता है। एशिया कप 2023 में भी भारतीय टीम सिर्फ एक मैच हारी थी और यह हार बांग्लादेश के खिलाफ ही थी। ऐसे में टीम इंडिया बांग्लादेश को हल्के में नहीं लेना चाहेगी।

भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : सोशल मीडिया
एशिया कप में भारतीय टीम शानदार लय में थी और बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले ही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी थी। ऐसे में भारत के अहम खिलाड़ियों को आराम दे दिया गया था। इसका असर यह हुआ की भारत को हार झेलनी पड़ी। इस वजह से भारत इस मैच में पूरे दमखम के साथ उतरा है। 

पुणे की पिच परंपरागत रूप से बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है और गुरुवार को ऐसा ही होने की संभावना है। हालांकि, यह ताजा पिच है और सीजन में पहली बार इसका इस्तेमाल किया जा रहा है और पास में चक्रवात की चेतावनी के कारण मौसम थोड़ा ठंडा हो सकता है।
विज्ञापन

मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

बांग्लादेश: लिटन दास, तंजीद तमीम, मेहदी हसन मिराज, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), नसुम अहमद, तौहिद हृदॉय, महमुदुल्लाह, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरिफुल इस्लाम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें