फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WC: बाबर को बताया था इस विश्व कप का सबसे खास खिलाड़ी, लेकिन खराब फॉर्म देख गंभीर ने पलटा बयान, अब दी यह सीख

Thu, 19 Oct 2023 01:08 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और 2007 टी20 क्रिकेट विश्व कप और 2011 वनडे क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम के सदस्य गौतम गंभीर चाहते हैं कि बाबर आजम क्रिकेट के प्रति अपने दृष्टिकोण में बदलाव करें।
विज्ञापन
बाबर आजम और गौतम गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम आलोचकों के रडार पर हैं। भारत के खिलाफ मिली सात विकेट से हार के बाद उनकी काफी आलोचना की जा रही है। हालांकि, भारत के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तानी कप्तान का बल्ला जरूर चला था और उन्होंने अर्धशतक जमाया था, लेकिन बाबर आजम भारत के खिलाफ अपनी टीम को अच्छे स्कोर तक नहीं पहुंचा सके। पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ सिर्फ 191 रन पर ऑलआउट हो गई थी, जिसमें बाबर आजम ने 58 गेंदों में 50 रन बनाए थे। इसके बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के 86 रन की बदौलत टीम ने 30.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन

इससे पहले गंभीर ने बाबर को बताया था स्टार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और 2007 टी20 क्रिकेट विश्व कप और 2011 वनडे क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम के सदस्य गौतम गंभीर चाहते हैं कि बाबर आजम क्रिकेट के प्रति अपने दृष्टिकोण में बदलाव करें। गंभीर ने टूर्नामेंट की शुरुआत में बाबर को इस विश्व कप का सबसे खास खिलाड़ी बताया था और कहा था कि पाकिस्तानी कप्तान इस साल कई बड़ी पारियां खेल सकते हैं और कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। हालांकि, टूर्नामेंट में अब तक ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला है। अब गंभीर अपने उस बयान पर कायम रहने की जगह पाकिस्तानी कप्तान को बल्लेबाजी टिप्स देते नजर आए। 

गंभीर ने बाबर को क्या सलाह दी?

बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
गंभीर ने कहा, 'मुझे लगता है कि बाबर को अपने व्यक्तित्व, अपने खेल और सबसे महत्वपूर्ण अपनी मानसिकता को बदलना होगा। पाकिस्तान का शाहिद अफरीदी, इमरान नजीर, सईद अनवर, आमिर सोहेल जैसे आक्रामक बल्लेबाजों का इतिहास रहा है। पाकिस्तान के मौजूदा शीर्ष तीन में हर कोई एक तरह की बल्लेबाजी करता है। अगर किसी को जिम्मेदारी लेनी है, तो यह उनका कप्तान होना चाहिए, जो नंबर तीन पर बल्लेबाजी करता है।

'आंकड़े मायने नहीं रखते'

गंभीर ने कहा, 'आंकड़ों को देखने का कोई मतलब नहीं है। आप पाकिस्तान की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं, लेकिन विरासत टूर्नामेंट जीतने से बनती है, व्यक्तिगत रिकॉर्ड से नहीं। वसीम अकरम ने 1992 वर्ल्ड कप फाइनल में तीन विकेट लिए थे। उन्होंने पांच विकेट नहीं लिए, लेकिन हर कोई इसके बारे में बात करता है, क्योंकि उन्होंने विश्व कप जीता था। कोई भी 2011 के फाइनल में महेला जयवर्धने के शतक के बारे में बात नहीं करता है। हर किसी को याद है कि भारत ने मैच जीता था।

गंभीर ने रोहित का दिया उदाहरण

विराट कोहली,गौतम गंभीर और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
गौतम गंभीर ने अपनी बात को विस्तार से समझाया और यहां तक कि रोहित शर्मा का उदाहरण भी सामने लाया। उन्होंने कहा, 'टीम उसी तरह खेलती है जैसे कप्तान खेलता है। बाबर आजम और रोहित शर्मा दोनों ने अर्धशतक लगाए। एक ने 50 और दूसरे ने 80+ रन बनाए। इनमें से किसी ने भी शतक नहीं बनाया, लेकिन यह मैच के प्रति दृष्टिकोण था जो अंतर बना। अगर पाकिस्तान 190 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहा होता तो उनकी मानसिकता सिर्फ मैच जीतने की होती, भले ही वे 35 या 40 ओवर में आउट हो जाएं।

'कप्तान का किरदार बेहद महत्वपूर्ण'

उन्होंने कहा, 'कप्तान के लिए जिम्मेदारी लेना महत्वपूर्ण है। अगर कप्तान रक्षात्मक होगा तो टीम रक्षात्मक होगी। आप कमरे में मौजूद 10 अन्य खिलाड़ियों को यह नहीं कह सकते कि आप सकारात्मक खेलो, मैं एक छोर से एंकर रोल निभाऊंगा। भारत के खिलाफ एक वक्त दो विकेट पर 155 रन पर बल्लेबाजी कर रही पाकिस्तान की टीम 191 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने बल्लेबाजों के अनुकूल विकेट पर अच्छा स्कोर खड़ा करने का मौका गंवाने पर अफसोस जताया।
विज्ञापन

बाबर को कप्तानी से हटाने की हो चुकी है मांग

मोहम्मद यूसुफ, शोएब मलिक, बाबर आजम, वसीम अकरम - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'शानदार बल्लेबाजी विकेट पर मौके की बर्बादी क्या होती है, यह कोई पाकिस्तान से सीखे। निराशाजनक प्रदर्शन। बहुत निराश हूं। वहीं, शोएब मलिक तो कप्तान बाबर आजम को कप्तान पद से हट जाने की सलाह तक दे डाले हैं। इसको लेकर काफी विवाद भी हुआ। पाकिस्तान के ही पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ ने इस तरह का बयान देने के लिए मलिक की निंदा की थी। साथ ही वसीम अकरम पर भी निशाना साधा था। मलिक ने बाबर की जगह शाहीन अफरीदी को कप्तान बनाने की सिफारिश की थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें