सूर्या की अगुआई में खेली जाएगी सीरीज
बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए हाल ही में बोर्ड ने भारतीय टीम का एलान किया था। सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारत टी20 सीरीज खेलेगा। इस सीरीज के लिए शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल को आराम दिया गया है, जबकि जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में शामिल अभिषेक शर्मा को मौका दिया गया है।