ड्रेसिंग रूम में अपने आंसुओं को नहीं छिपा पाई टीम इंडिया
केवल सिराज ही नहीं बल्कि टीम के अन्य खिलाड़ी भी मैदान पर अपने आंसुओं को छिपाते दिखे, लेकिन ड्रेसिंग रूम में ये सभी खुद को रोक नहीं पाए। ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों को रोते टूटते देख टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने इस बात जिक्र प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी किया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, 'हां बिलकुल, वह (रोहित) निराश है। ड्रेसिंग रूम में कई खिलाड़ी मायूस हैं। ड्रेसिंग रूम में सब इमोशनल थे। एक कोच के तौर पर मेरे लिए इसे देखना बहुत मुश्किल था। मैं जानता हूं कि इन लोगों ने कितनी मेहनत की थी। उनके योगदान और बलिदानों के बारे में मुझे मालूम है।'
उन्होंने आगे कहा, हमने पिछले महीने कितनी मेहनत की, 'किस तरह का क्रिकेट खेला, यह सबने देखा। यह खेल है और खेल में ऐसा होता है। यह हो सकता है कि आज बेहतर टीम जीत गई, लेकिन कल सुबह सूरज निकलेगा और हम अपनी गलतियों से सीखेंगे और आगे बढ़ेंगे, जैसा कि हर कोई करता है। अगर आप खुद को दांव पर नहीं लगाते हैं तो आप महान ऊंचाईयों का अनुभव नहीं कर पाएंगे। इससे आप नहीं सीख पाएंगे।'
टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में सभी ग्रुप मुकाबलों को जीतते हुए सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में पहुंची थी। यह वही टीम थी जिसने इस टूर्नामेंट के अपने पहले ग्रुप मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराई थी, लेकिन फाइनल मुकाबले में उन्हें ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा।