फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Women's Ranking: भारतीय कप्तान मिताली राज फिर से बनीं नंबर एक, स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा को भी फायदा

Tue, 21 Sep 2021 03:19 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईसीसी ने की ताजा रैंकिंग में भारतीय कप्तान मिताली राज एक बार फिर से शीर्ष पर काबिज हो गई हैं। वह एक स्थान के फायदे के साथ बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहली पायदान पर पहुंच गई हैं। नई रैंकिंग में तीन भारतीय खिलाड़ियों को फायदा हुआ है। 
विज्ञापन
मिताली राज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीसी ने मंगलवार को महिलाओं की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें भारतीय कप्तान मिताली राज एक बार फिर से शीर्ष पर काबिज हो गई हैं। वह एक स्थान के फायदे के साथ बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहली पायदान पर पहुंच गई हैं। नई रैंकिंग में तीन भारतीय खिलाड़ियों को फायदा हुआ है। बल्लेबाजों में टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को भी एक स्थान का फायदा हुआ है और वह अब सातवें स्ठान पर पहुंच गई हैं। 

विज्ञापन


शीर्ष 10 खिलाड़ियों की बात करें तो मिताली 762 अंकों के साथ पहले स्थान पर तो वहीं लिजली ली दूसरे स्थान पर खिसक गई हैं। इनके अलावा तीसरे स्थान पर एलिसा हिली, चौथे पर टैमी बाउमेंट और पांचवें पायदान पर न्यूजीलैंड की पूर्व कप्तान एमी सैथेर्वेट काबिज हो गई हैं। 

बात करें महिला गेंदबाजों की तो भारतीय गेंदबाज दीप्ति शर्मा एक स्थान के फायदे के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गई हैं। उन्होंने कैरेबियाई गेंदबाज स्टेफनी टेलर की जगह ली है। टेलर अब एक स्थान के नुकसान के साथ पांचवें पायदान पर खिसक गई हैं। वहीं इस रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई स्टार ऑलराउंडर एलिसी पेरी शीर्ष पर बरकरार हैं।    
विज्ञापन




बता दें कि भारतीय कप्तान मिताली राज ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में अर्धशतकीय पारी खेली, यह उनका लगातार पांचवां अर्धशतक था। इस दौरान उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 20000 रन के आंकड़े को भी पार कर लिया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें