फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC T20 World Cup: पाकिस्तान ने किया 15 सदस्यीय दल का एलान, बाबर को मिली कमान, शोएब मलिक-सरफराज बाहर

Mon, 06 Sep 2021 02:37 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

अगले महीने से यूएई और ओमान में होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट के लिए पीसीबी ने बाबर आजम को टीम का कप्तान बनाया है। टीम में आसिफ अली और खुशदिल शाह की वापसी हुई है। जबकि सबसे अनुभवी खिलाड़ी और पूर्व कप्तान शोएब मलिक और सरफराज अहमद को स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आगामी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अपने 15 सदस्यीय दल का एलान कर दिया है। पाकिस्तान ने कोरोना महामारी को देखते हुए तीन रिजर्व खिलाड़ियों को भी चुना है। अगले महीने से यूएई और ओमान में होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट के लिए पीसीबी ने बाबर आजम को टीम का कप्तान बनाया है। टीम में आसिफ अली और खुशदिल शाह की वापसी हुई है। जबकि सबसे अनुभवी खिलाड़ी और पूर्व कप्तान शोएब मलिक और सरफराज अहमद को स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है। बता दें कि पहली बार ऐसा होगा जब पाकिस्तान की टीम शोएब मलिक के बगैर टी-20 विश्व कप खेलने उतरेगी। साल 2007 से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में शोएब मलिक हर बार पाकिस्तान की टीम का हिस्सा रहे हैं। 

विज्ञापन


सोमवार को टीम का एलान करते हुए मुख्य चयनकर्ता मुहम्मद वसीम ने कहा, 'हमने सभी पक्षों को ध्यान में रखते हुए टी-20 वर्ल्ड कप के लिए खिलाड़ियों का चयन किया है। वसीम ने आसिफ और खुशदिल को टीम में शामिल करने पर कहा कि दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन भले उतना अच्छा नहीं है लेकिन चयन के लिए उपलब्ध विकल्प में वे श्रेष्ठ हैं और हमें उम्मीद है कि वे मध्यक्रम को मजबूती देंगे।

वसीम ने कहा, 'आसिफ और खुशदिल मध्यक्रम में बाबर आजम, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद रिजवान और शोएब मकसूद को मजबूती देंगे। हमारे पास इमाद वसीम, मोहम्मद नवाज और शादाब खान के रूप में तीन टॉप स्पिनर हैं जो अच्छी बल्लेबाजी भी कर लेते हैं।'
विज्ञापन


गौरतलब है कि पाकिस्तान ने ऑलराउंडर फहीम अशरफ, पूर्व कप्तान सरफराज अहमद, सलामी बल्लेबाज शरजील खान और तेज गेंदबाज अरशद इक़बाल का पत्ता काट दिया है। ये सभी पाकिस्तान की इंग्लैंड और वेस्टइंडीज सीरीज में टीम का हिस्सा थे। 

उस्मान कादिर, सलामी बल्लेबाज फखर जमां और तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी रिज़र्व खिलाड़ी के तौर पर यूएई जाएंगे। 

विज्ञापन

पाकिस्तान की टीम
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), इमाद वसीम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), खुशदिल शाह, मोहम्मद वसीम जूनियर, आसिफ अली, मोहम्मद हफीज, शाहीन अफरीद, आजम खान, मोहम्मद हसनैन, सोहेब मकसूद, हारिस रउफ, मोहम्मद नवाज और हसन अली।

रिजर्व खिलाड़ीः
फखर जमां, शहनवाज दाहनी और उस्मान कादिर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें