मोहम्मद नबी की अगुवाई में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने सुपर 12 के ग्रुप बी के अपने पहले मुकाबले में स्कॉटलैंड के खिलाफ 130 रनों की बड़ी जीत दर्ज की। टीम के मैच से पहले राष्ट्रगान के समय जहां कप्तान नबी बेहद भावुक नजर आए वहीं मैच जीतने के बाद हुई प्रेसवार्ता में बेहद खुश दिखे।
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप में जोरदार तरीके से अपने अभियान की शुरुआत की है। मोहम्मद नबी की अगुवाई में टीम ने सुपर 12 के ग्रुप बी के अपने पहले मुकाबले में स्कॉटलैंड के खिलाफ 130 रनों की बड़ी जीत दर्ज की। टीम के मैच से पहले राष्ट्रगान के समय जहां कप्तान नबी बेहद भावुक नजर आए वहीं मैच जीतने के बाद हुई प्रेसवार्ता में बेहद खुश दिखे। इस दौरान उनकी एक बात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
विज्ञापन
दरअसल, मैच खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे नबी काफी नर्वस दिख रहे थे। कार्यक्रम शुरू होने से पहले सवालों के इंतजार में उन्होंने कहा, 'सबसे मुश्किल काम है भाई ये।' इसके बाद उन्होंने हल्की सांस लेते हुए पास बैठे किसी व्यक्ति से सवालिया लहजे में पूछा, 'कितने क्वेस्चन हैं? और फिर कहा, '5 मिनट में मेरी इंग्लिश खत्म हो जाएगी भाई।'
अफगानिस्तान में तालिबान शासन शुरू होने के बाद वहां क्रिकेट और खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी और टीम के टी-20 वर्ल्ड कप में भागीदारी को लेकर भी संशय की स्थिति बनी हुई थी। हालांकि बाद में आईसीसी ने टीम को उनके राष्ट्रीय झंडे के साथ खेलने की सूचना दी।
विज्ञापन
अफगानिस्तान को हालांकि टूर्नामेंट का दावेदार नहीं माना जा रहा है लेकिन शारजाह में खेले गए मुकाबले में उसने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से अन्य टीमों के सामने अपने इरादे जाहिर कर दिए। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन का स्कोर बनाया और फिर मुजीब के पांच और राशिद के चार विकेट की मदद से स्कॉटलैंड को महज 60 रन पर समेट दिया।