फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC ने पुणे के पिच क्यूरेटर पांडुरंग सलगांवकर को किया सस्पेंड, यह है असली वजह

Wed, 07 Mar 2018 02:52 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पांडुरंग सालगांवकर
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को पुणे क्रिकेट ग्राउंड के पिच क्यूरेटर पांडुरंग सालगांवकर को सस्पेंड कर दिया है। एक निजी न्यूज चैनल के स्टिंग ऑपरेशन के दौरान पांडुरंग ने पिच को बदलने का बयान दिया था, जिसे लेकर उन पर कड़ी कार्यवाई की गई और आईसीसी ने तत्काल प्रभाव से उन्हें सस्पेंड किया। आईसीसी ने पांडुरंग सलगांवकर को 6 महीने के लिए सस्पेंड किया है।

विज्ञापन


आईसीसी ने सलगांवकर के मामले को लेकर कहा कि पांडुरंग के निर्दोष होने के किसी भी प्रकार के सबूत हमें नहीं मिले, बल्कि उनके खिलाफ विपरीत सबूत देखने को मिले। 

आईसीसी की एंटी करप्शन के जनरल मैनेजर एलेक्स मार्शल ने कहा, 'हमें निजी चैनल द्वारा किये गए स्टिंग ऑपरेशन के आरोपों से यह स्पष्ट हुआ है कि उन्होंने जिस प्रकार की बाते स्टिंग ऑपरेशन के दौरान की थी, वह सब करप्शन के अंतर्गत आती हैं और मैं इस बात से सहमत हूं कि पांडुरंग के पास इस मामले में अपने आप को लेकर किसी भी प्रकार का बचाव नहीं था।'
विज्ञापन


आईसीसी की एंटी करप्शन कोड के मुताबिक पांडुरंग सलगांवकर के ऊपर आईसीसी के नियम 2।4।4 को तोड़ने और उसके खिलाफ अपने आरोप सही साबित करने को लेकर जुर्माना लगाया है। पांडुरंग सलगांवकर का निलंबित समय 25 अक्टूबर 2017 से ही मान्य होगा, जिसका अंत इस साल 24 अप्रैल को होगा। 

पांडुरंग के साथ निजी न्यूज़ चैनल ने दो दिन तक लगातार स्टिंग ऑपरेशन के जरिए बातचीत की थी। उन्होंने इस बातचीत में कहा था कि इस मैच में पिच बल्लेबाजी के अनुकूल रहेगी और यहां 337 रन बनेंगे। इतना बड़ा स्कोर बनने के बाद भी यह स्कोर चेज किया जा सकेगा, हालांकि न्यूज़ीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 230 रन बनाये और टीम इंडिया ने चार ओवर रहते आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें