फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्ट, किडनी जैसी बीमारियों की दवा हुई सस्ती, राष्ट्रीय औषध मूल्य निर्धारण प्राधिकरण ने दिया आदेश

Wed, 07 Mar 2018 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दवाओं पर 10 फीसदी से ज्यादा मुनाफा कमाने पर रोक के बाद अब किडनी और हार्ट जैसी बीमारियों की दवाओं को सस्ता किया गया है। राष्ट्रीय औषध मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने कार्डियोवस्कुलर, किडनी संक्रमण, सांप काटने समेत 12 तरह की दवाओं की कीमतों में कमी करने का फैसला लिया है। इसके अलावा एनपीपीए ने खुदरा बिक्री पर भी लाभ कम किया है। 
विज्ञापन


आदेश के मुताबिक, नौ तरह की दवाओं की खुदरा कीमतों को कम किया है। नई अधिसूचना से इन दवाओं की कीमतों में करीब 54 फीसदी की कमी आएगी। एनपीपीए ने नौ तरह की दवाओं की अधिकतम कीमतों को सीमित कर दिया है। 

एनपीपीए ने पिछले एक वर्ष के दौरान करीब 1100 से ज्यादा दवाओं की कीमतों पर अंकुश लगाया है। इस फैसले से देश के करोड़ों मरीजों को सीधे तौर पर राहत मिलेगी। बताया जा रहा है कि जल्द ही दो दर्जन और दवाओं की कीमतों में कमी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें