आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप बी के मुकाबले में दोनों चिर प्रतिद्वंदी टीमें एक-दूसरे के सामने हैं। ढाई साल के लंबे अंतराल के बाद भारत और पाकिस्तान क्रिकेट के मैदान में भीड़ रहे हैं। ऐसे में इस मैच को लेकर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की दीवानगी चरम पर है।
भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में टी-20 का घमासान जारी है। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप बी के मुकाबले में दोनों चिर प्रतिद्वंदी टीमें एक-दूसरे के सामने हैं। ढाई साल के लंबे अंतराल के बाद भारत और पाकिस्तान क्रिकेट के मैदान में भीड़ रहे हैं। ऐसे में इस मैच को लेकर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की दीवानगी चरम पर है।
विज्ञापन
दुबई का 25000 की क्षमता वाला स्टेडियम तो दर्शकों से लगभग भरा ही हुआ है लेकिन ऑनलाइन व्यूअरशिप में तमाम रिकॉर्ड टूट रहे हैं। डिज्नी के स्वामित्व वाले कंटेंट स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग चल रही है। इस डिजिटल प्लेटफार्म पर दुनियाभर के दर्शक टकटकी लगाए मैच का आनंद ले रहे हैं और इस महासंग्राम का मजा ले रहे हैं।
मैच में भारतीय बल्लेबाजों की शुरुआत अच्छी नहीं हुई है लेकिन हॉटस्टार पर सक्रिय यूजर का आंकड़ा 97 लाख को छू गया, यानी एक साथ इतने लोग इस मैच का ऑनलाइन आनंद ले रहे हैं। मैच की दीवानगी ऐसी कि हॉटस्टार का सर्वर भी एक बार डाउन हो गया।
वैसे 2019 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के मैच में हॉटस्टार एक करोड़ दर्शकों का रिकॉर्ड बना चुका है। ऐसे में इस मैच में यह रिकॉर्ड कभी भी टूट सकता है क्योंकि धीरे-धीरे यह मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है।