फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मौत से जंग जीतकर लौटे कीवी दिग्गज, कहा- अभी लंबा रास्ता तय करना है, खुशनसीब हूं कि यहां हूं

Sun, 19 Sep 2021 05:41 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा

सार

मौत से जंग जीतकर लौटे न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस केर्न्स ने वीडियो संदेश में कहा कि अभी लंबा रास्ता तय करना है, खुशनसीब हूं कि यहां हूं।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर क्रिस क्रेन्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस केर्न्स मौत से जंग जीतकर लौट चुके हैं। उन्होंने रविवार को एक वीडियो संदेश में सभी का शुक्रिया अदा किया। कीवी दिग्गज ने वीडियो में कहा कि अभी लंबा रास्ता तय करना है, खुशनसीब हूं कि यहां हूं। बता दें कि केर्न्स ने वीडियो संदेश में अपनी जिंदगी बचाने के लिए डॉक्टरों और नर्स को शुक्रिया कहा। केर्न्स ने ट्विटर पर पोस्ट एक वीडियो में कहा, 'छह हफ्ते पहले मुझे टाइप ए 'एओर्टिक डाइसेक्शन' का सामना करना पड़ा। मेरे दिल की एक धमनी फट गई थी। मेरी कई सर्जरी हुई और शुक्रगुजार हूं कि डॉक्टर और नर्स मेरी जिंदगी बचाने में सफल रहे।'

विज्ञापन




वहीं, अब केर्न्स को पिछले महीने हृदय की सर्जरी के बाद हुए 'स्पाइनल स्ट्रोक' के लिए उन्हें रिहैबिलिटेशन में संभवत: बड़ी चुनौतियों से निपटना होगा। पिछले महीने दिल का दौरा पड़ने के बाद 51 वर्षीय केर्न्स के हृदय की मुख्य धमनी फट गई थी। न्यूजीलैंड के लिए 62 टेस्ट, 215 वन-डे और दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले केर्न्स अपने समय के महान ऑलराउंडर में से एक हैं। बता दें कि दिल के ऑपरेशन के बाद उनके पैरों में लकवा मार गया और रीढ़ की हड्डी में पक्षाघात हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें