फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ODI WC: द्रविड़ और विराट तो झेल चुके अब शर्मा जी का क्या होगा? विश्व कप से पहले गंभीर ने दी रोहित को चेतावनी

Mon, 18 Sep 2023 06:22 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एशिया कप 2023 जीतने के बाद भारतीय टीम को वनडे विश्व कप जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। इस बीच गौतम गंभीर ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को चेतावनी दी है।
विज्ञापन
गौतम गंभीर ने विश्व कप से पहले रोहित को चेताया है - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप 2023 के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को आसानी से हरा दिया। 10 विकेट की जीत के साथ टीम इंडिया ने आठवीं बार फाइनल मैच अपने नाम किया। भारत की इस एकतरफा जीत के बाद टीम इंडिया को खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। कई दिग्गजों ने कहा है कि भारतीय तेज गेंदबाज शानदार लय में हैं और स्पिन विभाग में कुलदीप-जडेजा कमाल कर रहे हैं। बल्लेबाजी में सभी खिलाड़ियों ने एशिया कप में रन बनाए हैं। ऐसे में टीम इंडिया विश्व चैंपियन बनने की प्रबल दावेदार है। 
विज्ञापन


भारत को 2015 और 2019 में भी चैंपियन बनने का दावेदार माना जा रहा था, लेकिन दोनों मौकों पर भारतीय टीम सेमीफाइनल में हार कर बाहर हो गई। ऐसे में रोहित शर्मा के सामने भी एक दशक पुराना आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म करने की चुनौती है। इस बीच गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा को चेतावनी दी है। गंभीर ने कहा कि भारतीय टीम के अंदर चैंपियन बनने की क्षमता है। अब अगर भारत खिताब नहीं जीत पाता है तो रोहित की कप्तानी पर सवाल खड़े होंगे। 2007 में राहुल द्रविड़ और 2021 में विराट कोहली के साथ ऐसा हो चुका है। 

गंभीर ने कहा, ''रोहित के शानदार कप्तान होने को लेकर कभी कोई संदेह नहीं था। उन्होंने पांच आईपीएल खिताब जीते हैं। कई तो एक बार भी नहीं जीत पाते, लेकिन उनकी असली परीक्षा अगले 15 दिनों में होगी। अब आपके ड्रेसिंग रूम में सर्वश्रेष्ठ 15-18 खिलाड़ी हैं। यदि वे अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके तो प्रश्न चिन्ह लगेंगे। हर विश्व कप के बाद अगर कप्तान अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाता है तो सवाल तो उठेंगे ही। विराट कोहली ने इसका सामना किया। राहुल द्रविड़ ने 2007 में इसका सामना किया था। अगर भारत 2023 में अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रहता है, तो रोहित की कप्तानी पर सवाल उठेंगे। लेकिन यह टीम विश्व कप फाइनल में जगह बनाने की क्षमता रखती है।”
विज्ञापन


एशिया कप फाइनल में क्या हुआ?
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन मैच शुरू होने से पहले बारिश आ गई। बारिश के चलते खेल देरी से शुरू हुआ और पिच से तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही थी। ऐसे में बुमराह ने पहेल ही ओवर में एक विकेट लेकर श्रीलंका को बैकफुट में ढकेल दिया। इसके बाद सिराज ने पारी के चौथे ओवर में चार विकेट लेकर श्रीलंकाई टीम की कमर तोड़ दी। सिराज ने कुल छह विकेट लिए और हार्दिक ने भी तीन विकेट लेकर श्रीलंकाई टीम को 50 रन पर समेट दिया। यहीं से भारत की विशाल जीत तय हो चुकी थी। भारत के लिए पारी की शुरुआत करने आए शुभमन गिल और ईशान किशन ने 6.1 ओवर में 51 रन जोड़ लिए और टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में 10 विकेट से शानदार जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें