इंग्लैंड के पूर्व कप्तान टेड डेक्सटर का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। इंग्लैंड के लिए 62 टेस्ट मैचों में 4502 रन बनाने वाले डेक्सटर के निधन पर आईसीसी ने शोक व्यक्त किया है। बता दें कि इन 62 मैचों में से 30 में वह इंग्लैंड टीम के कप्तान रहे थे। डेक्सटर इंग्लैंड के बड़े ही आक्रामक बल्लेबाज के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने इंग्लैंड की तरफ से पहला टेस्ट मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 1958 में खेला था। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद डेक्सटर 1989 से 1993 तक इंग्लैंड टेस्ट टीम के सिलेक्शन बोर्ड के चेयरमैन भी रहे। इसके बाद वह एमसीसी के अध्यक्ष भी बने।