फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: राहुल ने जड़ी थी आईपीएल की सबसे तेज फिफ्टी, इस नंबर पर है ईशान किशन की धमाकेदार पारी

Fri, 08 Oct 2021 08:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी

सार

मुंबई इंडियंस के ईशान किशन फॉर्म में लौट चुके हैं। हैदराबाद के खिलाफ आखिरी लीग मैच में उन्होंने 16 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। यह मुंबई इंडियंस के लिए किसी भी आईपीएल की सबसे तेज फिफ्टी है।
विज्ञापन
ईशान किशन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई इंडियंस के ईशान किशन फॉर्म में लौट चुके हैं। हैदराबाद के खिलाफ आखिरी लीग मैच में उन्होंने 16 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। यह मुंबई इंडियंस के लिए किसी भी आईपीएल की सबसे तेज फिफ्टी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड संयुक्त रूप से कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या और ईशान किशन के ही नाम था। इन सभी ने इससे पहले 17 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था। साथ ही यह आईपीएल के इस सीजन का भी सबसे तेज अर्धशतक है।
विज्ञापन


मुंबई के लिए आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक
  • 16 गेंद: ईशान किशन vs सनराइजर्स हैदराबाद (2021)
  • 17 गेंद: कीरोन पोलार्ड vs कोलकाता नाइट राइडर्स (2016)
  • 17 गेंद: ईशान किशन vs कोलकाता नाइट राइडर्स (2018)
  • 17 गेंद: हार्दिक पांड्या vs कोलकाता नाइट राइडर्स (2019)
  • 17 गेंद: कीरोन पोलार्ड vs चेन्नई सुपर किंग्स (2021)



 
Trending Videos

ईशान ने हैदराबाद के खिलाफ विस्फोटक पारी खेली
ईशान ने हैदराबाद के खिलाफ विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने 32 गेंदों पर 11 चौके और चार छक्के की मदद से 84 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 262.50 का रहा। ईशान को उमरान मलिक ने विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा के हाथों कैच कराया। यह ईशान के आईपीएल करियर का नौवां अर्धशतक रहा। 

आईपीएल की तीसरी सबसे तेज फिफ्टी
ईशान की फिफ्टी ओवरऑल आईपीएल की तीसरी सबसे तेज फिफ्टी है। 16 गेंदों पर पचास रन बनाने वाले वह दूसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के सुरेश रैना ने 2014 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 16 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था। 

विज्ञापन

राहुल के नाम है सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड
आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड पंजाब के कप्तान केएल राहुल के नाम है। उन्होंने 2018 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 14 गेंदों पर पचास जड़ा था। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर संयुक्त रूप से दूसरे नंबर यूसुफ पठान और सुनील नरेन हैं। दोनों ने 15 गेंदों पर यह कारनामा किया था।  

आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी
  • 14 गेंद: केएल राहुल (PBKS) vs दिल्ली कैपिटल्स (2018)
  • 15 गेंद: यूसुफ पठान (KKR) vs सनराइजर्स हैदराबाद (2014)
  • 15 गेंद: सुनील नरेन (KKR) vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (2017)
  • 16 गेंद: सुरेश रैना (CSK) vs पंजाब किंग्स (2014)
  • 16 गेंद: ईशान किशन (MI) vs सनराइजर्स हैदराबाद (2021)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें