AMO Electric Bike will be Sale Up without license: AMO Electric Bikes (एएमओ इलेक्ट्रिक बाइक्स) नोएडा की एक कंपनी है जो भारत में विश्वसनीय, टिकाऊ और किफायती ई-मोबिलिटी सॉन्यूशन तैयार कर रही है। यह कंपनी साल 2018 में बनी थी और कंपनी "ई-मोबिलिटी को मास मोबिलिटी में बदलने" के अपने नजरिए को हासिल करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। अब, हाल ही में कंपनी ने घोषणा की है कि वह इस त्योहारी सीजन में अपने प्रमुख उत्पादों, Jaunty (जौंटी) और Inspirer (इंस्पायरर) की बिक्री में संयुक्त रूप से 350 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी का लक्ष्य बना रही है।
पिछले साल की तुलना में, कंपनी को उम्मीद है कि उसकी प्रमुख इलेक्ट्रिक बाइक, Jaunty और Inspirer की बिक्री में क्रमशः 200 प्रतिशत और 100-150 प्रतिशत की वृद्धि होगी। AMO इलेक्ट्रिक बाइक कई वेरिएंट में उपलब्ध हैं। AMO Jaunty 18 से 45 वर्ष के बीच के ग्राहकों के लिए एक फैमिली प्रॉडक्ट है। यह हाई और लो-स्पीड दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है।
लाइसेंस की जरूरत नहीं पड़ेगी
दूसरी ओर, Inspirer एक लो-स्पीड बाइक है जिसे 14 से 45 वर्ष की उम्र के लोगों के लिए डिजाइन किया गया है। Inspirer को खासतौर पर स्कूली छात्रों, किशोरों, रिटेल चेन स्टोर, डेली कलेक्शन वाले एजेंटों के लिए पेश किया गया है। सरकार के नियमों के अनुसार इसे चलाने के लिए किसी भी रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस की जरूरत नहीं है।
100 से ज्यादा शहरों में मौजूदगी
एमो इलेक्ट्रिक बाइक्स की भारत भर के 100 से ज्यादा शहरों में अच्छी मौजूदगी है। और उत्तर, पूर्व, पश्चिम और मध्य भारत के 14 से 15 राज्यों में इसकी भारी मांग देखी जा रही है। वर्तमान में, कंपनी के 120+ चैनल पार्टनर हैं और वे अगले 6-8 महीनों में 100 प्रतिशत की वृद्धि देख रहे हैं। कंपनी अगले कुछ वर्षों में 300 से अधिक चैनल भागीदारों तक बढ़ने जा रही है। कंपनी आने वाले दो वर्षों में पूरे भारत में 250+ से ज्यादा शहरों में अपनी मौजूदगी को बढ़ाने की योजना बना रही है।
सबसे ज्यादा बिकती है जौंटी
इस मौके पर कंपनी के संस्थापक और एमडी सुशांत कुमार ने कहा, "हम सकारात्मक बाजार भावनाओं के साथ आगे बढ़ रहे हैं और आगामी त्योहारी सीजन में बिक्री की मजबूत गति के प्रति आश्वस्त हैं। हमारे चार ई-बाइक मॉडलों में से कुल बिक्री में से जौंटी की हिस्सेदारी लगभग 70 प्रतिशत है और यह 300 प्रतिशत से ज्यादा की दर से सबसे तेजी से बढ़ रहा है। इंस्पायरर एक अन्य प्रमुख उत्पाद है जो एमो मोबिलिटी की कुल बिक्री में 30 प्रतिशत का योगदान देती है। इसके अलावा, हम लगातार विस्तार करने में जुटे हुए हैं क्योंकि हमने पहले ही भारत के दक्षिणी और पूर्वोत्तर क्षेत्र में विस्तार करना शुरू कर दिया है।"