फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EURO 2020: पत्नी संजना संग सेमीफाइनल का मैच देखने पहुंचे थे बुमराह, स्टेडियम से साझा की तस्वीर

Wed, 07 Jul 2021 07:03 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

पहले सेमीफाइनल मुकाबले में इटली ने स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में हराया। इटली नौ साल बाद फाइनल में पहुंची है।
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह, संजना गणेशन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बुधवार को अपनी पत्नी संजना गणेशन के साथ लंदन के वेम्बले स्टेडियम में यूरो सेमीफाइनल का मैच देखने पहुंचे थे। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर स्टेडियम से एक तस्वीर साझा की है। 

विज्ञापन

   
भारतीय खिलाड़ी 14 जुलाई को लंदन में इकट्ठा होंगे
गौरतलब है कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल हारने के बाद भारतीय टीम को 20 दिन का ब्रेक मिला। इस दौरान खिलाड़ी अपने परिवार के साथ खूब मस्ती कर रहे हैं। भारतीय खिलाड़ी 14 जुलाई को लंदन में एकत्रित होंगे, जहां से वे दो सप्ताह के अभ्यास शिविर और 'सलेक्ट काउंटी इलेवन' के खिलाफ प्रथम श्रेणी मैच के लिए डरहम जाएंगे।

इटली ने पेनल्टी शूटआउट में स्पेन को हराया

बता दें कि पहले सेमीफाइनल मुकाबले में इटली ने स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में हराया। इटली नौ साल बाद फाइनल में पहुंची है। 2012 उसे स्पेन के हाथों ही फाइनल में शिकस्त मिली थी। इटली 10वीं बार किसी बड़े टूर्नामेंट (वर्ल्ड कप/यूरो कप) के फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई। दोनों टीमों के बीच का मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहने के बाद पेनल्टी शूटआउट में नतीजा निकला। मैच में इटली के लिए फेडरिका किएसा ने 60वें मिनट में दागा। इसके बाद स्पेन के अल्वेरो मोराता ने 80वें मिनट में गोल कर मैच बराबर कर दिया। हालांकि, पेनल्टी शूटआउट में अल्वेरो गोल नहीं कर सके और टीम मैच हार गई। बता दें कि खिताबी मुकाबले में इटली का सामना 11 जुलाई को इंग्लैंड या डेनमार्क से होगा। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल आज देर रात इंग्लैंड और डेनमार्क के बीच होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें