फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's T20 WC: सिवर-वॉट के दम पर इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराया, दूसरी जीत दर्ज कर शीर्ष पर पहुंची

Mon, 07 Oct 2024 10:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह

सार

दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान लौरा वोलवार्ट की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 124 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 19.2 ओवर में तीन विकेट पर 125 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली।
विज्ञापन
महिला टी20 विश्व कप - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नताली सिवर ब्रंट और डेनियल वॉट हॉज की पारियों के दम पर इंग्लैंड ने महिला टी20 विश्व कप के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराया। इस तरह इंग्लैंड ने इस टूर्नामेंट में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की और वह ग्रुप-बी की अंक तालिका में शीर्ष पर बरकरार है। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान लौरा वोलवार्ट की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 124 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 19.2 ओवर में तीन विकेट पर 125 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। 
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने माइया बाउचर का विकेट जल्दी गंवा दिया जो 20 गेंदों पर आठ रन बनाकर मरिजाने कैप का शिकार बनीं। इसके बाद वॉट ने एलिसे कैप्सी के साथ मिलकर पारी को संभाला, लेकिन कैप्सी 19 रन बनाकर आउट हो गईं। फिर सिवर और वॉट ने तीसरे विकेट के लिए शानदार साझेदारी की और इंग्लैंड को जीत की दहलीज पर पहुंचाया। हालांकि, वॉट जीत दिलाने से पहले ही आउट हो गईं। वॉट ने 43 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 43 रन बनाए। सिवर हालांकि अंत तक टिकी रहीं और उन्होंने टीम को जीत दिलाई। सिवर 36 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 48 रन बनाकर नाबाद लौटीं। कप्तान हीदर नाइट खाता खोले बिना नाबाद रहीं। 
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका की खराब बल्लेबाजी
इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजों को धीमी पिच से सामंजस्य बिठाने में परेशानी हुई। कप्तान लौरा दौड़कर रन चुराने के साथ बीच-बीच में चौके लगा रही थीं, लेकिन तेजमिन ब्रिट्स (13) को स्पिनरों के खिलाफ परेशानी का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड के स्पिनरों ने पावरप्ले के बाद शिकंजा कसे रखा। एक छोर से एनेक बॉश संघर्ष कर रही थीं तो दूसरे छोर से लौरा ने दौड़कर रन चुराते हुए नौवें ओवर में टीम का पचासा पूरा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें