फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs IND: रूट ने गेंदबाजों को दिया जीत का श्रेय, ओली नहीं इस गेंदबाज की तारीफ में पढ़े कसीदे

Sat, 28 Aug 2021 09:05 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स

सार

मैच खत्म होने के बाद इंग्लैंड के कप्तान ने इस जीत का श्रेय गेंदबाजों को दिया। रूट ने चौथे दिन गेंदबाजों के प्रदर्शन के बारे में कहा, 'गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन। नई गेंद से उन्होंने कमाल कर दिया।
विज्ञापन
जो रूट - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दूसरी पारी में ओली रॉबिन्सन की दमदार गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट में भारत को पारी और 76 रनों से हराकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। पहली पारी में 78 रन पर सिमटने वाली टीम इंडिया चौथे दिन लंच से पहले दूसरी पारी में 278 रन पर ऑलआउट हो गई। वहीं, इंग्लैंड ने पहली पारी में 432 रन बनाए थे। पहली पारी के आधार पर मेजबान टीम को 354 रन की बढ़त मिली थी। वहीं, मैच खत्म होने के बाद इंग्लैंड के कप्तान ने इस जीत का श्रेय गेंदबाजों को दिया। रूट ने चौथे दिन गेंदबाजों के प्रदर्शन के बारे में कहा, 'गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन। नई गेंद से उन्होंने कमाल कर दिया।

विज्ञापन


सलामी भागीदारी अहम रही
लार्ड्स में मिली हार के बाद वापसी करने के बारे में उन्होंने कहा, 'ड्रेसिंग रूम में प्रतिभा को देखते हुए हम जानते थे कि हम वापसी करने में सक्षम थे, बस हमें और निरंतर होने की जरूरत थी। गेंद से हमारा प्रदर्शन शानदार रहा और इससे पहले बल्ले से हमारे लिए सलामी भागीदारी अहम रही।' बता दें कि पहली पारी में रोरी बर्न्स (61) और हसीब हमीद (66*) के बीच पहले विकेट के लिए 135 रनों की साझेदारी हुई थी। टीम इंडिया तीसरे दिन दूसरी पारी में दो विकेट पर 215 रन बना चुकी थी। इस पर उन्होंने कहा, 'हम जानते थे कि दूसरी नई गेंद से आज हमारे पास मौका होगा।

जेम्स एंडरसन अहम गेंदबाज
जेम्स एंडरसन ने अपनी गेंदबाजी से कितना दबाव बना दिया, इसलिए वह टेस्ट में अहम गेंदबाज हैं। उन्होंने गेंदबाजी ग्रुप के लिए शानदार लय बनाई। वह इस उम्र में फिट हैं, यह शानदार है और दूसरों के लिए सीख लेने के लिए भी। बता दें कि पहली पारी में एंडरसन ने घातक गेंदबाजी की। उन्होंने शुरुआती के तीन विकेट चटकाए और मेहमान टीम को पूरी तरह से दबाव में ला दिया। इस तेज गेंदबाज ने पहली पारी में ओवर की गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने छह रन देकर तीन विकेट चटकाए। वहीं, दूसरी पारी में एंडरसन ने रहाणे को शिकार बनाया।  
विज्ञापन


इंग्लैंड की जीत में चमके रॉबिन्सन
इंग्लैंड की जीत में ओली रॉबिन्सन ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने लीड्स में कुल सात विकेट लिए, जिसमें दूसरी पारी में उन्होंने 'पंजा' मारा। रॉबिन्सन ने दूसरी पारी में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 65 रन देकर पांच विकेट चटकाए। इस शानदार गेंदबाजी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें