फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: इंग्लैंड के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने यूएई के लिए भरी उड़ान, सनराइजर्स ने अनोखे अंदाज में दी जानकारी

Tue, 14 Sep 2021 09:44 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी जेसन रॉय आईपीएल का हिस्सा बनने के लिए दुबई रवाना हो गए हैं।  
विज्ञापन
जेसन रॉय - फोटो : ट्विटर @ESPNcricinfo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल के 14वें सीजन के दूसरे चरण के शुरू होने में अब सिर्फ कुछ ही दिन बाकी हैं। यूएई में 19 सितंबर से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के लिए लगभग सभी खिलाड़ी दुबई पहुंच गए हैं। हालांकि लीग के शुरू होने से पहले इंग्लैंड के तीन स्टार खिलाड़ियों ने अपना नाम वापस लेकर सभी को चौंका दिया। लेकिन इन सबके बीच इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी जेसन रॉय दुबई रवाना हो गए हैं।  

विज्ञापन


एसआरएच ने मंगलवार को इंग्लिश बल्लेबाज की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'इंग्लैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज राइजर्स कैंप से जुड़ने के लिए निकल चुके हैं। जवाब में जेसन ने भी एसआरएच की ट्वीट को रिट्वीट कर लिखा, 'आप सभी से जल्दी मिलता हूं।'
 

बता दें कि सनराइजर्स ने जेसन रॉय को इसी साल मिचेल मार्श की रिप्लेसमेंट के तौर पर अपने साथ जोड़ा था। टीम ने उन्हें दो करोड़ रुपये के उनके बेस प्राइस के साथ अपने साथ शामिल किया। हालांकि उन्हें पहले चरण में एक भी मैच खेलने को नहीं मिला और वह बेंच पर ही रहे। लेकिन इस बार जॉनी बेयरस्टो के हटने से उन्हें मौका मिलने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि रॉय ने 2017 में गुजरात लायंस की तरफ से आईपीएल में डेब्यू किया था, इसके बाद वह दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) का हिस्सा रहे। उन्होंने अभी तक आईपीएल में आठ मुकाबले खेले हैं और इस दौरान करीब 30 की औसत और 133 की स्ट्राइक रेट से 179 रन बनाए हैं। उनका 91 रनों की नाबाद पारी श्रेष्ठ हैं। 

रॉय के अलावा अफगानिस्तान की राशिद खान और मोहम्मद नबी की स्टार जोड़ी भी यूएई पहुंच चुकी है और फिलहाल क्वारंटीन है। समाचार एजेंसी एएनआई ने टीम मैनेजमेंट के एक सूत्र के हवाले से राशिद और नबी के टीम से जुड़ने की पुष्टि की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें