मैदान में घुसे कुत्ते को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने डॉग ऑफ द मंथ स्पेशल अवॉर्ड दिया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑल आयरलैंड टी-20 कप में शनिवार को मैदान में घुसे कुत्ते को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने डॉग ऑफ द मंथ स्पेशल अवॉर्ड दिया है। आईसीसी ने कुत्ते की तस्वीर भी शेयर की। इस कुत्ते का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। लोगों ने इस वीडियो को खूब पसंद भी किया था।
आईसीसी ने अपने ट्विटर हेंडल पर 'डेजल द डॉग' की एक पिक्चर पोस्ट की है। इसमें वो गेंद को मुंह में दबाए दिख रहा है। आईसीसी ने कैप्शन में लिखा- इस बार हमारे पास प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए एक और विनर है।
कुत्ते को बेस्ट फील्डर का भी अवॉर्ड मिला
आईसीसी ने 'डेजल द डॉग' को एक नहीं बल्कि 'प्लेयर ऑफ द मोमेंट' और 'बेस्ट फील्डर इन आयरलैंड क्रिकेट' जैसे दो अवॉर्ड से नवाजा। आईसीसी ने कहा कि फील्ड पर कुत्ते ने जिस प्रकार की फील्डिंग की, वह नजारा देखने लायक था।
सेमीफाइनल मैच में हुई थी घटना
दरअसल ऑल आयरलैंड टी-20 कप में शनिवार को ब्रीडी क्रिकेट क्लब और सिविल सर्विस नॉर्थ के बीच खेले गए सेमीफाइनल मैच के दौरान यह घटना घटी। लाइव मैच के दौरान अचानक मैदान में कुत्ता घुस आया और पूरे मैदान का चक्कर लगाने लगा। यह घटना सर्विस नॉर्थ की पारी के नौवें ओवर में हुई। वीडियो में कुत्ते ने मौका देखते ही गेंद को अपने मुंह में दबा लिया।
डीएलएस नियम के तहत निकला था नतीजा
इस कुत्ते को पकड़ने में खिलाड़ियों को खूब मशक्कत करनी पड़ी। ब्रीडी क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 105 रन बनाए। जवाब में सिविल सर्विस की टीम 12 ओवरों में नौ विकेट खोकर सिर्फ 63 रन बना सकी। बारिश से बाधित मैच को ब्रीडी क्लब ने 11 रनों से जीत (डकवर्थ-लुइस नियम से) लिया। इसके साथ ही वह फाइनल में प्रवेश किया।