फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC T20 World Cup: इंग्लैंड ने किया 15 सदस्यीय दल का एलान, स्टोक्स-आर्चर और रूट को नहीं मिली जगह

Thu, 09 Sep 2021 06:02 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की तरफ से जारी प्रारंभिक सूची में कई बड़े नाम शामिल नहीं हैं। टीम की कमान इयोन मोर्गन के हाथों में होगी। इसमें स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को मौका नहीं मिला है।  
विज्ञापन
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूएई और ओमान में अगले महीने से शुरू होने जा रहे आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड ने भी अपने 15 सदस्यीय दल की घोषणा कर दी है। इसके अलावा तीन रिजर्व खिलाड़ी भी रखे गए हैं। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की तरफ से जारी प्रारंभिक सूची में कई बड़े नाम शामिल नहीं हैं। टीम की कमान इयोन मोर्गन के हाथों में होगी। इसमें स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को मौका नहीं मिला है।  

विज्ञापन


स्टोक्स जिन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के लिए अनिश्चितकालीन अवकाश लिया है, उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है। ईसीबी ने 30 वर्षीय क्रिकेटर के चयन को लेकर कहा कि उन्होंने अभी ब्रेक लिया हुआ है और इसलिए वह चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। इनके अलावा स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को भी चोट की वजह से टीम में जगह नहीं दी गई है। जबकि टेस्ट क्रिकेट के कप्तान जो रूट फिर से टी-20 टीम में जगह पाने में नाकाम रहे हैं। 

ईसीबी ने तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स को लंबे अरसे बाद टीम में शामिल किया है। मिल्स फरवरी 2017 के बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी कर रहे हैं। उन्हें विटालिटी टी-20 ब्लास्ट और दी हंड्रेड में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। 
विज्ञापन


टीम के कोच सिल्वरवुड ने खिलाड़ियों के चयन पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि हमने एक मजबूत टीम की चुनी है जिसमें हर क्षेत्र का ध्यान रखा गया है।'

बता दें कि इंग्लैंड का पहला मुकाबला 23 अक्तूबर को दुबई में वेस्टइंडीज के साथ होगा। 

विज्ञापन

इंग्लैंड की टीम:

इयोन मोर्गन (कप्तान), मोईन अली, सैम बिलिंग्स, टाइमल मिल्स, जेसन रॉय, जोस बटलर, जॉनी बेयरस्टो, डाविड मलान, लियम लिविंग्स्टन, क्रिस वोक्स, डेविड विली, क्रिस जॉर्डन, मार्क वुड, आदिल रशीद, सैम करन

रिजर्व खिलाड़ी: टॉम करन, जेम्स विन्स, लियम डॉसन   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें