फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs SA Preview: जीत की राह पर लौटने को बेताब इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका, क्या बेन स्टोक्स की होगी वापसी?

Sat, 21 Oct 2023 09:00 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।

सार

ENG vs SA Playing 11 Today Match : टूर्नामेंट के पहले मैच में इंग्लैंड को न्यूजीलैंड ने हराया था। इसके बाद इंग्लैंड ने बांग्लादेश को मात दी, लेकिन अफगानिस्तान से मिली हार ने उसका मनोबल गिरा दिया। कुछ ऐसा ही हाल दक्षिण अफ्रीका का भी है। नीदरलैंड की हार से टीम का मनोबल गिरा होगा।
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गत विजेता इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका दोनों टीमों को पिछले मैच में अपेक्षाकृत कमजोर आंके जाने वाली प्रतिद्वंद्वी टीमों के हाथों उलटफेर का शिकार होना पड़ा है। दक्षिण अफ्रीका को धर्मशाला में वर्षाबाधित मैच में नीदरलैंड ने हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया, जबकि इसी टूर्नामेंट टीम ने पांच विकेट पर 428 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। उधर, इंग्लैंड को अफगानिस्तान के हाथों अप्रत्याशित हार मिली। शनिवार को दोनों टीमें विश्व कप के मैच में यहां आमने-सामने होंगी तो नजरें जीत की राह पर लौटने पर लगी होंगी।
विज्ञापन

दोनों टीमों की तुलना

पचास ओवरों के विश्व कप के इतिहास में इंग्लैंड का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रिकॉर्ड भले ही 4-3 का है, लेकिन इस बार दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन बेहतर रहा है। इंग्लैंड की टीम हर विभाग में जूझ रही है और उसका मनोबल गिरा हुआ है। इस मैच में उसे बेन स्टोक्स की सेवाएं मिल सकती है जो पहले तीन मैच कूल्हे की चोट के कारण नहीं खेल सके थे।

इंग्लैंड के बल्लेबाज और गेंदबाज फॉर्म में नहीं



टूर्नामेंट के पहले मैच में इंग्लैंड को न्यूजीलैंड ने हराया था। इसके बाद इंग्लैंड ने बांग्लादेश को मात दी, लेकिन अफगानिस्तान से मिली हार ने उसका मनोबल गिरा दिया। तीन मैचों में 43, 20 और 9 के स्कोर के साथ जोस बटलर भी फॉर्म में नहीं दिख रहे। वहीं लियाम लिविंगस्टोन ने भी तीन मैचों में 20, 0 और 10 रन बनाए हैं। जो रूट ने दो अर्धशतक और डेविड मलान ने शतक बनाया है, लेकिन बल्लेबाजों को एक ईकाई के रूप में खेलना होगा।

रीस टॉपले (05 विकेट), मार्क वुड ( 03 विकेट) और आदिल रशीद (04 विकेट) भी अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। पिछली बार इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक 20 विकेट लेने वाले जोफरा आर्चर मुंबई पहुंच गए हैं लेकिन वह रिजर्व गेंदबाज होंगे और अभी वापसी का कोई इरादा नहीं है।

डिकॉक अब तक लगा चुके हैं दो शतक

South Africa Cricket World Cup 2023 Team Preview: Squad, Fixtures,  Prediction, Key Players

दक्षिण अफ्रीका ने टूर्नामेंट की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को सौ से अधिक रन के अंतर से हराया लेकिन डच टीम से हार ने एक बार फिर साबित कर दिया कि दबाव के सामने टीम बिखर जाती है। तेंबा बावुमा बतौर बल्लेबाज कभी लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके लेकिन पिछले साल भर में कप्तानी बखूबी की है।

लगातार दो शतक के साथ क्विंटन डिकॉक ने साबित कर दिया कि वह भी पीछे नहीं हैं। एडेन मार्करैम और रासी वानडर डुसेन भी फॉर्म में हैं और हालात के अनुरूप तेज खेल सकते हैं। सीमारेखा छोटी होने से वानखेड़े स्टेडियम बल्लेबाजों का मददगार रहा है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

इंग्लैंड: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड विली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, रीस टॉपले।

दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, रसी वान डर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिच क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, गेराल्ड कोएत्जी, लुंगी एनगिडी।
विज्ञापन

लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी

इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : अमर उजाला
विश्व कप में इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच कब, कहां और कितने बजे खेला जाएगा?
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच शनिवार (21 अक्तूबर) को खेला जाएगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर दो बजे से खेला जाएगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर डेढ़ बजे होगा।

विश्व कप में इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर अलग-अलग भाषा में मैच का आनंद ले सकते हैं। डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मैच देख सकेंगे।

विश्व कप में इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
यह मैच ऑनलाइन आप डिज्नी + हॉटस्टार एप (Disney+ Hotstar) पर देख सकते हैं। मोबाइल पर आप फ्री में मैच देख सकेंगे। लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर देखने के लिए पैसे देकर सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। साथ ही विश्व कप से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें