फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SL vs NED Preview: श्रीलंका को पहली जीत की तलाश, हारे तो सफर होगा मुश्किल, उलटफेर में माहिर नीदरलैंड से सामना

Sat, 21 Oct 2023 08:40 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

SL vs NED Playing 11 Today Match : इस मैच में यदि श्रीलंका को जीत नहीं नसीब हुई तो टीम का विश्व कप से बाहर होना तय है और आगे के मुकाबले श्रीलंका के लिए महज औपचारिकता होंगे। उन्हें संभल कर खेलना होगा।
विज्ञापन
श्रीलंका बनाम नीदरलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व कप 2023 में अब तक लगातार तीन मैच हार चुकी श्रीलंकाई टीम नीदरलैंड के खिलाफ शनिवार को जीत का खाता खोलने उतरेगी। यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। श्रीलंका को पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका, दूसरे मैच में पाकिस्तान और तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, दूसरी तरफ नीदरलैंड की टीम तीन में से एक मैच जीत चुकी है और दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है। नीदरलैंड ने जो एक मैच जीता था वह दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीम के खिलाफ जीता था। नीदरलैंड की टीम एक और उलटफेर करने उतरेगी।
विज्ञापन

श्रीलंका के कप्तान चोटिल, फिर भी टीम मजबूत
श्रीलंका और नीदरलैंड के बीच विश्व कप में यह पहला मैच होगा। हालांकि, दोनों टीमें इस फॉर्मेट में पांच बार भिड़ चुकी हैं और पांचों में श्रीलंकाई टीम को जीत मिली। नीदरलैंड पर उसका पलड़ा भारी जरूर होगा, लेकिन वह डच टीम को हल्के में लेने की कोशिश बिल्कुल नहीं करेगी। उन्हें पता है कि नीदरलैंड की टीम क्या करने का माद्दा रखती है। श्रीलंका के नियमित कप्तान दासुन शनाका चोटिल होकर पूरे टूर्नामेंट से बाहर चुके हैं। उनकी जगह कुसल मेंडिस कप्तानी कर रहे हैं। मेंडिस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रीलंकाई टीम को हार मिली थी।

नीदरलैंड उलटफेर करने में माहिर
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इसी विश्व कपमें 38 रन से धमाकेदार जीत दर्ज करने वाली नीदरलैंड की टीम में लगातार दूसरे उलटफेर की तलाश में उतरेगी। टीम के पास बास डी लीडे जैसा शानदार ऑलराउंडर है, जो मध्यक्रम में शानदार बल्लेबाजी के अलावा अपनी मध्यम तेज गति की गेंद से विकेट निकालने में भी माहिर हैं। वह इस टूर्नामेंट में अब तक तीन मैचों में सात विकेट ले चुके हैं। इसके अलावा टीम के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स भी फॉर्म में लौट चुके हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 78 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

नीदरलैंड: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ'डोड, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीडे, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, तेजा निदामानुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), लोगान वान बीक, रोल्फ वान डर मर्व, आर्यन दत्त, पॉल वान मीकेरेन।

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दुनिथ वेलालगे, चमिका करुणारत्ने, महेश तीक्ष्णा लाहिरू कुमारा/कसुन राजिथा, दिलशान मदुशंका।
विज्ञापन

लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी

विश्व कप में श्रीलंका बनाम नीदरलैंड मैच कब, कहां और कितने बजे खेला जाएगा?
श्रीलंका बनाम नीदरलैंड मैच शनिवार (21 अक्तूबर) को खेला जाएगा। यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में सुबह साढ़े 10 से खेला जाएगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी सुबह 10 बजे होगा।

विश्व कप में श्रीलंका बनाम नीदरलैंड मैच भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
श्रीलंका बनाम नीदरलैंड मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर अलग-अलग भाषा में मैच का आनंद ले सकते हैं। डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मैच देख सकेंगे।

विश्व कप में श्रीलंका बनाम नीदरलैंड मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
यह मैच ऑनलाइन आप डिज्नी + हॉटस्टार एप (Disney+ Hotstar) पर देख सकते हैं। मोबाइल पर आप फ्री में मैच देख सकेंगे। लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर देखने के लिए पैसे देकर सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। साथ ही विश्व कप से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें