टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अपना क्वारंटीन समय पूरा करने के बाद टीम से जुड़ गए हैं। 25 अगस्त से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट में इन दोनों खिलाड़ियों को मौका मिलेगा या नहीं, यह देखने वाली बात होगी। इससे पहले ये दोनों खिलाड़ी खूब मस्ती कर रहे हैं। इस बीच सूर्यकुमार यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसपर पृथ्वी शॉ ने कमेंट्स कर कहा है, 'हम पागल नहीं हैं, हमारा दिमाग खराब है।' आइए हम आपको बताते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा?
श्रीलंका के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद सूर्यकुमार और पृथ्वी इंग्लैंड के लिए रवाना हुए थे। तीन अगस्त को ही ये दोनों खिलाड़ी इंग्लैंड पहुंचे थे। वहां पहुंचने के बाद ये दोनों क्वारंटीन में थे 14 अगस्त को ये दोनों खिलाड़ी लॉर्ड्स में टीम के साथ जुड़े। इन दोनों खिलाड़ियों को चोटिल शुभमन गिल और वाशिंगटन सुंदर के स्थान पर बुलाया गया था। तीसरे टेस्ट से पहले ये दोनों खिलाड़ी खूब मौज मस्ती करते नजर आ रहे हैं। पहले वीडियो में दोनों खिलाड़ी एक दूसरे को देखकर खूब हंस रहे हैं। इस वीडियो पर पृथ्वी ने कमेंट किया है, 'हम पागल नहीं हैं, हमारा दिमाग खराब है।' वहीं, सूर्यकुमार ने एक और वीडियो पोस्ट किया है, जिसका कैप्शन है, 'सर आप पुरुष ही नहीं, महापुरुष हैं।' इस वीडियो में पृथ्वी शॉ मजेदार डायलॉग बोलते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल ये दोनों खिलाड़ी 'बाजीगर' फिल्म का डायलॉग बोल रहे हैं। वे साथ ही एक दूसरे पर काफी हंस भी रहे हैं।