फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs IND: शमी ने लॉर्ड्स में ठोका अर्धशतक, बुमराह के साथ की ऐतिहासिक साझेदारी, बनाए कई रिकार्ड्स

Mon, 16 Aug 2021 07:05 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लॉर्ड्स

सार

मोहम्मद शमी ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा अर्धशतक पूरा किया और साथ ही श्रेष्ठ स्कोर भी बनाया। उन्होंने जसप्रीत बुमराह के साथ मिलकर नौवें विकेट के लिए 89 रनों की अटूट साझेदारी की। दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने खेल के दम पर कई रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज किए। 
 
विज्ञापन
मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह - फोटो : twitter@BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट मैच जारी है। मैच के पांचवें और आखिरी दिन यानी आज भारतीय गेंदबाजों मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। दोनों ही खिलाड़ियों ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर मुश्किल में फंसी टीम इंडिया को ना सिर्फ उबारा बल्कि मजबूत स्थिति में भी पहुंचा दिया। 

विज्ञापन


शमी ने इस दौरान अपने करियर का दूसरा अर्धशतक पूरा किया और साथ ही श्रेष्ठ स्कोर भी बनाया। उन्होंने जसप्रीत बुमराह के साथ मिलकर नौवें विकेट के लिए 89 रनों की अटूट साझेदारी की। दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने खेल के दम पर कई रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज किए। 

शमी और बुमराह ने अब भारत की तरफ से लॉर्ड्स के मैदान में नौवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी की है। इन दोनों ने मिलकर 89* रन जोड़े। इससे पहले कपिल देव और मदन लाल ने 1982 में लॉर्ड्स के मैदान में ही 66 रनों की साझेदारी की थी। शमी और बुमराह की जोड़ी ने अब इंग्लैंड में नौवें विकेट के लिए सबसे बड़ी भारतीय साझेदारी भी अपने नाम कर ली है।
विज्ञापन


बात करें दोनों खिलाड़ियों की पारी की तो शमी ने 70 गेंदों में नाबाद 56 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने छह चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने 92 मीटर लंबे छक्के के साथ ही अपना दूसरा अर्धशतक भी पूरा किया। शमी ने भारत की तरफ से दूसरी पारी में दूसरा सर्वोच्च स्कोर बनाया। अजिंक्य रहाणे ने सर्वाधिक 61 रन बनाए थे। 

शमी के अलावा बुमराह ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए करियर का श्रष्ठ स्कोर बनाया। बुमराह ने 64 गेंदों में 34 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने तीन चौके लगाए।
विज्ञापन


दोनों खिलाड़ियों की इस अटूट साझेदारी की बदौलत ही भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 272 रनों का लक्ष्य रखा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें