इंडिया ए vs इंडिया बी
इंडिया ए बनाम इंडिया बी मैच में अभिमन्यू ईश्वरन की कप्तानी वाली इंडिया बी ने पहले बल्लेबाजी की। पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन का खेल खत्म होने तक इस टीम ने सात विकेट गंवाकर 202 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 30 रन और कप्तान ईश्वरन 13 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, सरफराज खान नौ रन बना सके। लंबे समय लाल गेंद प्रारूप खेल रहे ऋषभ पंत सात रन बनाकर पवेलियन लौटे। नीतीश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर खाता भी नहीं खोल सके। आर साई किशोर एक रन बनाकर आउट हुए। इंडिया-ए की ओर से खलील अहमद, आकाश दीप और आवेश खान ने दो-दो विकेट लिए। मुशीर खान 105 रन और नवदीप सैनी 29 रन बनाकर नाबाद हैं।