फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले इंग्लैंड को झटका, बाहर हुए जोस बटलर, इन्हें मिली कप्तानी

Thu, 05 Sep 2024 04:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

बटलर को 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट से पहले चोट लगी थी। इसके बाद वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सफेद गेंद की सीरीज के लिए समय पर ठीक होने की उम्मीद थी, लेकिन चोट ने इन उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।
विज्ञापन
जोस बटलर और फिल सॉल्ट - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर दाईं पिंडली में चोट की वजह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि वह इस महीने के आखिर में होने वाली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं। उनकी अनुपस्थिति में फिल सॉल्ट को इंग्लैंड की टीम का कार्यवाहक कप्तान बनाया गया है।
विज्ञापन

बटलर को 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट से पहले चोट लगी थी। इसके बाद वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सफेद गेंद की सीरीज के लिए समय पर ठीक होने की उम्मीद थी, लेकिन चोट ने इन उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। वह इंग्लैंड के समर सीजन से बाहर हो सकते हैं। बटलर जून के अंत में 2024 टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद से एक्शन से बाहर हैं।

ऑलराउंडर जेमी ओवरटन को टी20 टीम में बटलर के रिप्लेसमेंट के रूप में बुलाया गया है, लेकिन वह एक स्पेशलिस्ट बैटर के रूप में खेल सकते हैं क्योंकि वह बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर उबर रहे हैं। जॉर्डन कॉक्स, जो फिलहाल श्रीलंका के खिलाफ चल रही सीरीज के लिए इंग्लैंड की लाल गेंद सेट-अप का हिस्सा हैं, को कवर के रूप में वनडे टीम में शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम 11 सितंबर से इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलेगी। वनडे सीरीज 19 सितंबर से ट्रेंटब्रिज में शुरू होगी।
विज्ञापन

इंग्लैंड की टी20 टीम: फिल सॉल्ट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, जोश हल, विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, साकिब महमूद, डैन मूसले, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, रीस टॉपले, जॉन टर्नर।

इंग्लैंड वनडे टीम: जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्राइडन कार्स, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, जोश हल, विल जैक्स, मैथ्यू पॉट्स, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, जेमी स्मिथ, रीस टॉपले, जॉन टर्नर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें